फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सिटी बस सेवा से छात्रों और आम लोगों को भी राहत,फेरे बढ़ाने की मांग

सिटी बस सेवा से छात्रों और आम लोगों को भी राहत,फेरे बढ़ाने की मांग

Thu, 28 Feb 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
सिटी बस सेवा से छात्रों और आम लोगों को भी राहत,फेरे बढ़ाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

नारनौल। शहर में करीब चार सप्ताह से रोडवेज की सिटी बस सेवा चल रही है। इससे छात्राओं को नहीं बल्कि छात्र और आम लोगों को भी राहत मिल रही है।
सिटी बस हर रोज सुबह 9:30 बजे बस स्टैंड से शुरू होती है। इसके बाद बस साढ़े 11 बजे बस स्टैंड से महावीर चौक, रेस्ट हाउस, तालाब बहादुर सिंह, अग्रसेन चौक, पीजी कॉलेज व गर्ल्स कॉलेज, सीनियर सेकेंडरी, निजामपुर रोड, हीरो होंडा चौक से होते हुए वापस बस स्टैंड पहुंचती है। तीसरी बार दोपहर 12 बजे से बस स्टैंड से चलकर डेढ़ बजे कॉलेज पहुंचती है। बस के चलने से लोगों को राहत मिली है। उनका कहना है कि बस के फेरे बढ़ने चाहिए। जिससे की लोगों को अधिक लाभ मिल सके।
लोगों को कहना है कि एक घंटे में बस मिलनी चाहिए। जिससे शहर आने वाले लोग आसानी से अस्पताल और बाजार जा सके। हालांकि रोडवेज शहर में छोटी बस चालाने की योजना पर भी काम कर रहा है। जिससे की शहर में बसों का संचालन सही तरीके से हो सके। जीएम रोडवेज राजीव नागपाल ने बताया कि सिटी बस चल रही है। इसमें और भी सुधार होगा। लोगों को सेवा का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में सिटी बस सेवा को लेकर अमर उजाला ने मुहिम शुरू की थी। जिसके बाद रोडवेज ने एक बस शुरू की है। इससे छात्राओं को काफी राहत मिली है। पहले उन्हें बस स्टैंड से कॉलेज पैदल जाना पड़ता था। लेकिन, अब बस से जा रही हैं। छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों से बातचीत
रोडवेज की पहल से छात्रों को भी राहत मिली है। बस स्टैंड से कॉॅलेज तक ढाई किलोमीटर पैदल जाना पड़ता था। अब सिटी बस सेवा शुरू होने से उन्हें गर्मी व धूप में चलने से निजात मिल गई है। वहीं, ऑटो का इंतजार भी खत्म हो गया है।
- मोहित वर्मा।

करीब तीन सप्ताह से ज्यादा समय से सिटी बस सेवा नियमित रूप से चल रही है। जिससे छात्राओं और छात्रों को राहत मिली है। सिटी बस सेवा ठीक समय से बस स्टैंड से चलकर सही समय पर कॉलेज पहुंच रही है। सिटी बस सेवा के फेरे बढ़ाने चाहिए।
- अभिषेक।

दो बसें एक-एक घंटे पर चले तो लोगों को ओर भी राहत मिलेगी। विभाग की पहल से लोगों को राहत मिली है। इसमें अभी और सुधार की जरूरत है। लोगों को भी इस सेवा का लाभ लेना चाहिए।

- चिनम्य शर्मा।

सिटी बस से लोगों को राहत मिल रही है। अभी शहर के लोगों में जागरूकता का अभाव है। शहर के लोगों को इसमें अपना योगदान देना चाहिए। किसी भी चीज कि शुरूआत करने में थोड़ा समय जरूर लगता है। सरकार ने लोगों को एक नई सेवा दी है।
- कमल सैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed