फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कड़ाके की सर्दी- कोहरे के बीच स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल

कड़ाके की सर्दी- कोहरे के बीच स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल

Fri, 04 Jan 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी- कोहरे के बीच स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। वीरवार को कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। कोहरे के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कोहरे के बीच निजी स्कूल के बच्चों को सुबह सवेरे ही घर से निकलना पड़ा। करीब 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार-रविवार को हल्की बूंदाबांदी के कारण मौसम का मिजाज बदल सकता है।
वीरवार से कोहरे का कहर शुरू हो गया है। सुबह देर से सूर्य निकलने के कारण लोग सर्दी में ठिठुरते नजर आए। वीरवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। शनिवार को हल्की बरसात की संभावना है। रविवार को भी मौसम में बदलाव रहेगा। रविवार तक सुबह और रात के समय कोहरे का प्रभाव रहेगा। अमर उजाला टीम ने सुबह 8 बजे से 9 बजे तक शहर के कई चौराहों का अवलोकन किया। हर चौक पर स्कूली बच्चे खड़े नजर आए। सर्दी के मौसम में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ ठिठुरते हुए दिखे। निजी स्कूलों की बसें कोहरे के बीच ही बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। प्रदेश सरकार ने सर्दी के प्रकोप के चलते सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों की 1 से 15 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की हुई हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश है और आदेश लागू करने के लिए जिला और खंड स्तर पर अधिकारियों को जिम्मेवारी भी सौंपी गई है। जिले में लगभग 375 निजी स्कूल हैं। इनमें से 80 प्रतिशत से अधिक स्कूल खुले हुए हैं। निजी स्कूलों की ओर से छुट्टी नहीं करने के कारण बच्चों को ठंड में भी ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अनहोनी पर कौन होगा जिम्मेवार प्रशासन या स्कूल...
सुरेश, प्रियंका, सुमन, सुदेश, राजेश, गौरव, सुरेंद्र आदि परिजनों ने बताया कि इस समय क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान भी 2 से 6 डिग्री के बीच चल रहा है। उन्होंने बताया कि कंपीटीशन के कारण बच्चों को प्रतिदिन स्कूल में जाना पड़ रहा है। चाह कर भी उनको रोक नहीं पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोहरे की शुरूआत भी हो चुकी है। अगर ऐसे घने कोहरे में कोई अनहोनी घटना हो गई तो इसका जिम्मेवार स्कूल कौन होगा। स्कूल या प्रशासन? उन्होंने जिला प्रशासन से तुरंत प्रभाव से बच्चों की छुट्टियां करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की कक्षा ही लगाएंगे निजी स्कूल
निजी विद्यालयों ने प्राइमरी कक्षाओं की छुट्टी कर दी है। कोहरे को देखते हुए नॉन बोर्ड कक्षाएं नहीं लगाएंगे। केवल बोर्ड की कक्षाएं ही लगाई जाएंगी। इसके लिए हम प्रशासन से अनुमति भी लेंगे। इस बार 15 दिन पहले सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा शुरू होनी हैं।

- पवन कुमार, जिला प्रधान, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन।

स्कूल खुले रहने पर होगी कार्रवाई
सभी निजी स्कूल को प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 15 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। अगर कोई भी स्कूल खुला पाया गया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- विनोद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed