{"_id":"59a860194f1c1b0a278b4b3f","slug":"131504206873-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रपंच व सचिव पर मामला दर्ज करने की थाने में दी बीडीपीओ ने शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रपंच व सचिव पर मामला दर्ज करने की थाने में दी बीडीपीओ ने शिकायत
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपंच और सचिव के खिलाफ दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। महासर में पंचायत भूमि पर हो रहे कब्जे पर कार्रवाई करने के लिए बीडीपीओ ने जिला उपायुक्त को पत्र भेजकर मार्गदर्शन मांगा है। बीडीपीओ ने कब्जे पर कार्रवाई करने के लिए सरपंच को लिखा था लेकिन पंचायत अब तक मौन धारण किए हुए हैं।
जिला उपायुक्त के निर्देश पर गांव के सरपंच, सचिव व सरपंच पति हरकेश पर पंचायत भूमि पर कब्जा करने का मामला दर्ज करवाने के लिए पुलिस में शिकायत की है। इसके साथ पुलिस अधीक्षक नारनौल व जिला उपायुक्त को एक-एक कॉपी फारवर्ड कर दी गई है। गांव महासर में पंचायत भूमि पर कुछ लोगों द्वारा पक्का अतिक्रमण किया जा रहा है। गांव के पूर्व सरपंच व कई पंचों ने जिला उपायुक्त को कब्जा हटवाने की शिकायत दी लेकिन पंचायत का सकारात्मक सहयोग न मिलने के कारण कब्जा नहीं हट पाया। कब्जा कार्रवाई को रुकवाने के लिए बीडीपीओ प्रमोद मौके पर पहुंचे और कब्जाधारी को कब्जा हटाने तथा सरपंच को कब्जा खाली करवाने के लिए कहा। इसके बाद भी सरपंच ने कब्जा कर रहे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज बीडीपीओ ने जिला उपायुक्त को सरपंच द्वारा कब्जा हटवाने में सहयोग न करने का पत्र भेजा। अब पुलिस में मामला दर्ज करने की शिकायत भेजी गई है।
थाना प्रभारी रामस्वरूप ने बताया कि महासर पंचायत की शिकायत मिली है। इस प्रकार की शिकायत पहली बार आई है। किस धारा के तहत मामला दर्ज किया जाए व अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।