{"_id":"59a2f74a4f1c1ba1248b4577","slug":"131503852362-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकट स्थिति में चंद घंटों में पाया स्थिति पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकट स्थिति में चंद घंटों में पाया स्थिति पर काबू
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। हाल ही में हुए डेरा सच्चा सौदा प्रकरण के विषय में नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने प्रेस को जारी वक्तव्य कहा कि ऐसी विकट स्थिति में भी सरकार ने चंद घंटों में ही स्थिति को काबू पा लिया।
इस विषय पर विभिन्न नागरिकों एवं राजनैतिक दलों द्वारा दी जा रही प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि इस विषय में लोगों को कोई भी मत बना लेने से पहले कुछ बातों पर अवश्य विचार करना चाहिए। यह एक कटु सत्य है कि डेरा का मुख्यालय हरियाणा में होने के कारण इस समस्या का परिकेंद्र भी हरियाणा में ही था। डेरा के अनुयाइयों की भारी संख्या न केवल हरियाणा के एक बहुत बड़े क्षेत्र में है बल्कि समस्त उत्तरी भारत में काफी संख्या में अनुयायी हैं। डेरा प्रमुख पर लगे आरोपों के बावजूद इनके अनुयाइयों की आस्था अगाध है। लेकिन कानून का पालन करवाना सरकार की मौलिक जिम्मेदारी है जिसे पूरी तरह से निभाया गया है।