{"_id":"598f4fce4f1c1b96558b49d9","slug":"131502564302-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में रात में ट्रकों का कहर, एक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में रात में ट्रकों का कहर, एक की गई जान
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल में रात में ट्रकों का कहर, एक की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर में ट्रकों के कारण हुए हादसों की वजह से शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक हड़कंप मचा रहा। शुक्रवार को बाजार में सामान डालने आए कैंटर से हुए हादसे में उसी के चालक की मौत हो गई। शुक्रवार रात एक अन्य ट्रक चालक ने निजामपुर रोड पर बिजली के खंभों को तोड़ दिया। इससे आधे से ज्यादा शहर में रात तीन बजे से शनिवार सुबह दस बजे तक सात घंटे बिजली गुल रही। शहर के लोगों का कहना है कि शहर में प्रशासन अनियंत्रित ट्रकों पर लगाम नहीं कस रहा। इस कारण हादसे हो रहे हैं। खंभे टूटने की वजह से बिजली निगम को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
शहर में ओवरलोड ट्रकों के गुजरने और दिन में भी ट्रकों के प्रवेश की समस्या पुरानी है। एक अनुमान के मुताबिक शहर से रोजाना दो हजार से अधिक ट्रक गुजरते हैं। इन ट्रकों से आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। शुक्रवार को भी शहर के मुख्य बाजार में सब्जी मंडी के पीछे एक गोदाम में सामान डालने आए कैंटर से हादसा हो गया। इसमें कैंटर चालक की ही मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम करवा कर उसका शव परिजनों को सौंप दिया। इस कैंटर के मुख्य बाजार में खड़े रहने की वजह से शनिवार को लोगों को परेशानी हुई।
बिना हैंड ब्रेक लगाए उतर गया चालक
कैंटर के सह चालक सुरेंद्र कुमार के अनुसार कैंटर चालक भिवानी जिले के पालीवास निवासी 42 वर्षीय राजेश कुमार सर्फ और साबुन भरकर सब्जी मंडी के पीछे स्थित एक गोदाम में सामान उतारने आया था। जब वह कैंटर को मोड़ रहे थे तो एक थ्री व्हीलर आ गया। इस पर ड्राइवर कैंटर के हैंडब्रेक लगाए बिना ही उतर गया और आटो को निकलवाने लगा। जब चालक सुरेंद्र नीचे था तो ट्रक अचानक चल दिया। इस पर वह भाग कर दीवार की साइड से कैंटर में चढ़कर उसे रोकना चाह रहा था। इसी दौरान कैंटर दीवार की तरफ ही तेज गति से आ गया। इससे चालक कैंटर और दीवार के बीच में फंस गया। आसपास के लोगों ने उसे निकालकर नागरिक अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लोगों बोले-आठ स्कूल, फिर भी रोज आ रहे ट्रक
इस घटना का नप के पूर्व चेयरमैन किशन चौधरी, पूर्व पार्षद चेतन चौधरी, नितिन चौधरी, आकाश चौधरी, पप्पू तिवारी, संदीप, पूनम चौधरी आदि ने विरोध जताया। उनका कहना था कि सब्जी मंडी होने के कारण यहां पूरी रात और दिन ट्रक आते हैं। यहां आसपास आठ स्कूल हैं। ऐसे में यहां आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि इनसे निजात दिलाने के लिए वे सीएम विंडो और निजी रूप से अधिकारियों से मिल चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
कई घंटे तक खड़ा रहा ट्रक, आवागमन में हुई परेशानी
वहां के लोगों का कहना था कि हादसे के कई घंटे बाद शनिवार सुबह तक कैंटर वहीं खड़ा रहा। पुलिस ने वहां से ट्रक नहीं हटाया। इस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हुई।
रात में डंपर ने तोड़े दो खंभे, सात घंटे रही बिजली गुल
निजामपुर रोड पर शुक्रवार रात करीब तीन बजे नांगल चौधरी की ओर से आ रहा पत्थरों से भरा एक डंपर अनियंत्रित हो गया। उसने बिजल के दो खंभे तोड़ दिए। इसके बाद वह सर्विस स्टेशन में घुस गया। इससे आधे से ज्यादा शहर की बिजली रात तीन बजे से सुबह दस बजे तक गुल रही।
सुबह ठीक हो सकी बिजली, कई फीडर हुए बाधित
ट्रक के खंभे तोड़ने से सिटी सिक्स, सिटी फोर और सिटी फाइव फीडर के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। खंभे टूटने से शहर के नई सराय, जमालपुर, रविदास मंदिर मार्ग, मोहल्ला मीरा जी, ईश्वर कॉलोनी, श्याम कॉलोनी, बाल भवन, निजामपुर रोड, दया नगर, मोहल्ला महल, दशमेश नगर, मिश्रवाड़ा, संघीवाड़ा, सलामपुरा, फौजदार कालोनी, बड़ का कुआं, पीर आगा, आजाद चौक, मियां की सराय, चौधरीयान और सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास के मोहल्लों की बिजली बाधित रही।
बिजली न होने से नहीं भर सके पानी
शहर में तीन दिन में एक बार पेयजल की आपूर्ति होती है। इसके तहत शनिवार सुबह पेयजल की आपूर्ति हुई, मगर बिजली न होने के कारण लोग पीने का पानी भी नहीं भर सके। लोगों का कहना था कि लाइट न होने के कारण मोटर नहीं चली।
बिजली निगम को हुआ करीब एक लाख का नुकसान
निगम के जेई विनोद कुमार ने बताया कि डंपर के खंभे और तार तोड़ने की वजह से निगम को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया।