{"_id":"5978e8024f1c1bac438b470c","slug":"131501095938-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोहर कलां में लगा कानूनी जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोहर कलां में लगा कानूनी जागरूकता शिविर
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल द्वारा प्रयास अभियान के तहत बुधवार को गांव डोहर कलां में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्यातिथि के रूप में जगदीश चंद शर्मा व विजय यादव ने शिरकत की।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है। भारत सरकार ने सहभागी पारदर्शी और उत्तरदायी सरकार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम शुरू किया है। इसके अंतर्गत विभिन्न योजनाएं जैसे डिजिटल लाकर, ई-शिक्षा, ई-स्वास्थ्य, ई-चिन्ह और राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल इत्यादि शामिल है। इसके अलावा कैशलेस लेन देन बहुउद्देशीय डाकघर, हाई स्पीड इंटरनेट, गांव में ब्रॉडबैंड सुविधा, नागरिकों की डिजिटल पहचान, मोबाइल बैंकिंग व अन्य बहुत सुविधाएं शामिल है। अधिवक्ता गिरी बाला यादव ने लोगों को कानून के बारे में जागरूक किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल द्वारा चलाई जा रही स्कीमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर संजय कुमार हुडिना, सरपंच दयानंद, ब्रह्मानंद नंबरदार, सुनील पंच, वर्षा यादव, मुकेश, आशा, अनिल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।