{"_id":"66edd212f2c970e3d0036ed4","slug":"13-checkpoints-were-set-up-in-the-district-regarding-assembly-elections-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116320-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में 13 नाके लगाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में 13 नाके लगाए गए
Sat, 21 Sep 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-03वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक लेती डीसी मोनिका गुप्ता। स्त्रोत-प्
नारनौल। जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने लघु सचिवालय में विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी रिटर्निंग अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले उन्होंने साथ लगते राजस्थान प्रदेश की अंतरराज्यीय सीमा वाले उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करके रणनीति बनाई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा भी मौजूद थे।
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में पुलिस द्वारा 13 नाके लगाए गए हैं। महेंद्रगढ़ पुलिस ने कांटी खेड़ी चौकी के सामने, रेवाड़ी रोड बजाड़ चंदपुरा बॉर्डर पर, मंढाणा बहरोड़ रोड, बस अड्डा बायल, दुलोठ अहीर, मोरूंड, बूढ़वाल सांडेल बॉर्डर, दत्ताल बॉर्डर, रायमिलकपुर बॉर्डर, दौखेरा, निजामपुर बॉर्डर, गऊशाला मोड़ सतनाली, गोद बलाहा बॉर्डर पर नाका लगाकर दिन रात पुलिसकर्मी तैनात हैं और नाकों से गुजरने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त महेंद्रगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा जिले में विभिन्न भीतरी स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है।
राजस्थान पुलिस द्वारा पचेरी कलां, भालोठ, उरिका थाना सूरजगढ़ और ढाणी संपत सिंह थाना बुहाना पर नाके लगाकर कर्मचारी तैनात किए हैं। जिनके द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बॉर्डर पर सख्ती करते हुए वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। बैठक में महेंद्रगढ़ के आरओ संजीव कुमार, नारनौल के आरओ डॉ. जितेंद्र सिंह, कनीना के आरओ अमित कुमार, नांगल चौधरी के आरओ रमित यादव के अलावा नगराधीश मंजीत कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।