फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कृषि विज्ञान केंद्र में महिला किसान दिवस मनाया गया

कृषि विज्ञान केंद्र में महिला किसान दिवस मनाया गया

Tue, 16 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र में महिला किसान दिवस मनाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र में महिला किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि बीडीपीओ निशा तंवर ने किया। बीडीपीओ ने कहा कि कृषि में महिलाओं की भूमिका को नकारा नहीं का सकता। महिलाएं फसल बुवाई से लेकर कटाई और इसके बाद की विभिन्न गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ संयोजिका डॉ. सुधा छिक्कारा ने कहा कि कृषि में महिलाओं के अहम भूमिका रेखांकित करने के लिए केंद्र सरकार 15 अक्तूबर को महिला किसान दिवस का आयोजन करती है। डॉ. जयलाल यादव ने कहा कि महिलाएं महिला किसान जैविक खेती द्वारा अपनी आय और फसल उत्पादन बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन

गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. पूनम ने कहा कि समस्त परिवार के पोषण का घर महिलाओं द्वारा ध्यान रखा जाता है। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शिविर में 60 ने भाग लिया। गांव बवानियां की महिला किसान बनारसी और गांव माजरा खुर्द की अनीता को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कमल ने प्राप्त किया। द्वितीय और तृतीय स्थान पर संजू, ज्योति रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अन्नु व सुधा का ग्रुप रहा। विशेष चित्रकला के लिए संजू और मनुष्ता कोलाज के लिए प्रियंका व दीपिका को पुरस्कार दिया गया। डाइट की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। महिला सेविका शशिबाला, यादवेंद्र, नवीन डाबर आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में डाइट से अनीता, सुमन, सविता तथा निर्णायक मंडल में रघुविंद्र सिंह व मिथिलेश कुमार ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed