{"_id":"5af88ad14f1c1bd5408b50f7","slug":"121526237905-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों की तुलाई नहीं होने के कारण कनीना महेंद्रगढ़ मार्ग हुआ जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों की तुलाई नहीं होने के कारण कनीना महेंद्रगढ़ मार्ग हुआ जाम
Updated Mon, 14 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसों की तुलाई नहीं होने के कारण कनीना महेंद्रगढ़ मार्ग हुआ जाम
महेंद्रगढ़। सरसों का उठान नहीं होने के कारण पिछले तीन दिनों से किसानों की सरसों की तुलाई नहीं हो पा रही जिस कारण कई वाहन कनीना रोड पर खड़े रहे। इससे वहां पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम के कारण आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ी। प्रदेश सरकार द्वारा 10 मई को सरसों की खरीद बंद कर दी गई थी। उसी दिन लगभग 300 किसानों की सरसों खरीदी गई थी किंतु उनकी तुलाई अभी तक नहीं हो पा रही। हैफेड की उठान प्रक्रिया धीमी होने के कारण गोदाम में तुलाई के लिए जगह नहीं बन पा रही। अभी 16000 बैगों का उठान होना बाकी है। इसी कारण किसानों प्रतिदिन अपने वाहन को लेकर रोड़ पर खड़ा कर देते हैं। इससे कनीना महेंद्रगढ़ रोड़ पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण आमजन को परेशानी हो रही है। यह समस्या पिछले तीन दिन से चली आ रही है किंतु अभी तक किसानों की सरसों की तुलाई नहीं हो पाई है।