फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सामान्य खिलाड़ी को करोड़ रुपये तथा दिव्यांग को मिलते हैं 100 रुपये

सामान्य खिलाड़ी को करोड़ रुपये तथा दिव्यांग को मिलते हैं 100 रुपये

Sat, 06 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सामान्य खिलाड़ी को करोड़ रुपये तथा दिव्यांग को मिलते हैं 100 रुपये
दिव्यांग खिलाड़ियों को एक मैच के मिलते हैं सिर्फ सौ रुपये : दिनेश
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। भले ही केंद्र सरकार खिलाड़ियों को अच्छी सुविधा देने का दावा कर रही हो लेकिन हकीकत कुछ और ही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग खिलाड़ियों को सरकार की ओर से कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम (दिव्यांग) के कप्तान दिनेश कुमार सैन ने बताया कि केंद्र सरकार दिव्यांग खिलाड़ियाें का सहयोग नहीं कर रही है। सरकार के पास जब वो अपने हक के लिए जाते हैं तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पास भेज देती है। बीसीसीआई के पास जाते हैं तो सरकार के पास भेज दिया जाता है। इस तरह हमारा कोई सुनने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को एक मैच के मात्र 100 रुपये ही मिलते हैं। दिव्यांग खिलाड़ियों को भी इतना भी पैसा नहीं मिलता कि उनका खर्च चल पाए। वह अपने क्रिकेट मैच के प्रमोशन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डीपीएल की शुरुआत दिव्यांग डे पर हरियाणा से कर दी है अब मैट्रो सिटी बंगलुरु, हैदराबाद जाकर इसका प्रमोशन करेंगे। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के आदेश पर दिव्यांग डे पर फाइनल मैच डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव दिखाया गया था। उम्मीद है कि वो इन हम जैसे खिलाड़ियों के लिए कुछ करेंगे।
विज्ञापन

नहीं है किसी से कम
दिनेश कुमार सैन सोनीपत जिले के निवासी हैं। शनिवार को बाबा जयरामदास क्रिकेट स्टेडियम में ऑल इंडिया दिव्यांग किक्रेट टीम की तरफ से बतौर कप्तान खेलेंगे। इस टीम का मुकाबला शनिवार को श्रीनगर तथा धीरज क्रिकेट टीम के साथ होगा। इस टीम में उनके अलावा दो अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अंशुल दिल्ली तथा प्रणव महाराष्ट्र में खेलेंगे। जबकि दिनेश फास्ट बॉलर की हैसियत से खेलेंगे। उन्होंने बताया कि हमारी टीम किसी से कम नहीं है। जो सामान्य खिलाड़ी में जोश है उतना ही जोश दिव्यांग खिलाड़ियों में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में होगा वर्ल्ड कप
दिनेश कुमार सैन ने बताया कि 2016 में वो पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान तथा इंग्लैंड के साथ खेल चुके हैं। इसमें दो मैच जीते हैं। एक में हार का सामना करना पड़ा जबकि एक बारिश के कारण ड्रा हो गया था। उन्होंने बताया कि 2019 में इग्लैंड में वर्ल्ड कप होगा। उसके लिए अभी तैयारी शुरू की जाएगी। इसके लिए खिलाड़ियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अजीत वाडेकर अब स्टेट लेवल के मैच करवाएंगे और उनमें से प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed