फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कांटी में तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब, निगम नहीं कर रहा ठीक

कांटी में तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब, निगम नहीं कर रहा ठीक

Fri, 05 Jan 2018 12:06 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
कांटी में तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब, निगम नहीं कर रहा ठीक
तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब, कॉलोनी में पसरा अंधेरा
विज्ञापन

मंडी अटेली। गांव कांटी में हनुमान मंदिर के पास लगा बिजली का ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गिरा दिया। जिसकी वजह से कॉलोनी में तीन से अंधेरा पसरा हुआ है। जानकारी होने के बाद भी बिजली निगम ठीक नहीं करवा रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि विभाग उनकी समस्या का जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो वे कांटी पावर हाउस के सामने धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे। राकेश वर्मा, ओमप्रकाश, दयानंद, राजेश, रामानंद, रामकुमार व दिनेश आदि ने ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक ने तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर को टक्कर मारकर गिरा दिया। जिससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग ने ट्रांसफार्मर गिराने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस में भी मामला दर्ज करवा दिया, लेकिन ट्रांसफार्मर को बदल कर सप्लाई चालू नहीं की है। बिजली नहीं आने से करीब 150 घरों में अंधेरा पसरा हुआ है और पानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने विभाग को चेताते हुए कि यदि गांव का ट्रांसफार्मर जल्द ही दुरुस्त नहीं किया गया तो वे पावर हाउस कांटी पर धरना देने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed