{"_id":"59babd834f1c1b9b688b4a26","slug":"121505410435-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण में बीए तृतीय वर्ष की अंकिता प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण में बीए तृतीय वर्ष की अंकिता प्रथम
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाषण में बीए तृतीय वर्ष की अंकिता प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्णनगर में वीरवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य अजय थाकन थे।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है। हमें ज्यादा से ज्यादा कार्य हिंदी भाषा में करना चाहिए। किसी भी देश की भाषा और संस्कृति किसी भी देश में लोगों को लोगों से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा भारत के अलावा अन्य देशों में भी बोली जाती है। हमें हमारी हिंदी भाषा पर गर्व होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम मंच संचालन डॉ. मीना यादव ने किया। थाकन ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की अंकिता प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की मधु और बीए प्रथम वर्ष की किरण ने संयुक्त रुपये से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीकाम प्रथम वर्ष की सोनाली और बीए द्वितीय वर्ष के अभिषेक ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष की भावना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर डॉ. दीपक कुमार, डॉ. विजयदीप गौड़, डॉ. सीपी यादव, डॉ. अजय यादव, प्रेम कुमार, निर्मला, सुनीता, सोनू रानी उपस्थित थे।