{"_id":"59764d574f1c1bad528b458a","slug":"121500925271-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सूरज स्कूल में सोमवार को इंटर हाउस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्टार, सुपर, साइन, शार्प हाउस की टीमों ने भाग लिया। विद्यालय प्राचार्य नरेश यादव ने बताया कि सभी प्रतिभागियों ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राध्यापक मुकेश, दुष्यंत शर्मा, पूनम दुआ तथा मोनिका यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में स्टार हाउस से ‘बेटी एक वरदान’ विषय पर प्रथम स्थान, साइन हाउस से अदिति ने भगवान की महिमा का गुणगान कर द्वितीय स्थान तथा सुपर हाउस से सोकिया ने देश भक्ति से ओतप्रोत गाना सुनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अन्य प्रतिभागियों में नेहा, प्रियंका, इशा, सुधा, धर्मेंद्र, मोनिका, अंसारी, प्रेमलता, वैभवी ने भी गायन शैली का परिचय दिया। संस्था के निदेशक संदीप राव ने सभी विजेताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। राव ने कहा कि संगीत के बिना मनुष्य का जीवन नीरस है। संगीत आज के व्यस्त संसार में मनुष्य को मानसिक बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।