फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12 procurement centers built in the district for crop purchase, no option on the portal

57578 किसानों की उपज खरीद के लिए जिला में बनाए 12 खरीद केंद्र, पोर्टल पर नहीं विकल्प- किसानों में असमंजस की स्थिति

Tue, 28 Sep 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
12 procurement centers built in the district for crop purchase, no option on the portal
महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में सीसीटीवी कैमरा लगाता कर्मचारी- - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। निदेशालय, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जिले में 12 खरीद केंद्रों पर एक अक्तूबर से बाजरा खरीद के आदेश जारी किए हैं। जिले के किसान 57578 ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर बाजरा फसल का पंजीकरण कराया है। विभाग द्वारा पोर्टल पर उपज बिक्री के लिए किसान द्वारा पोर्टल पर ओटीपी के माध्यम से समय एवं तिथि निर्धारित करने का दावा किया जा रहा है लेकिन पोर्टल पर उपज बिक्री के लिए कोई विकल्प नहीं देने से किसानों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा जारी आदेशों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों के खरीद केंद्रों की जिम्मेदारो ने अभी तक कोई सुध भी नहीं ली है। महेंद्रगढ़ की मंडी की बदहाल सड़कों में बने गहरे गड्ढों एवं जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर भी उपज बिक्री के लिए आने वाले किसानों की समस्याओं को बढ़ाएंगे। मार्केट कमेटी द्वारा मंडी में सुविधाओं के नाम पर अभी तक महज सीसीटीवी कैमरे ही लगवाए गए हैं। जबकि सड़क, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। ऐसे में उपज बिक्री के लिए आने वाले किसानों की परेशानी बढ़ेंगी।
विज्ञापन

पंजीकृत किसानों की स्थिति:
जिले के कुल 57578 किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इनमें से अटेली के 8095, कनीना में 10689, महेंद्रगढ़ में 12008, नांगल चौधरी के 11010, नारनौल में 11678 तथा सतनाली के 3946 किसान पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम खराब, फसल को बचाना किसानों के लिए चुनौती
खराब मौसम होने पर किसानों के लिए उपज बचाना भी किसी चुनौती से कम नहीं रहेगा। खरीद को महज दो दिन का समय शेष है जबकि अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जाने वाले खरीद केंद्रों पर खरीद को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित किए गए खरीद केंद्रों पर अभी तक जिम्मेदारों द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है जबकि खरीद को महज दो दिन शेष हैं।
-------------------
- इन स्थानों पर बनाए जाएंगे खरीद केंद्र:
विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार जिला में 12 स्थानों पर खरीद केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, पाली, धनौंदा, बाछोद, बोचड़िया, करीरा, आकोदा, श्री कृष्ण गोशाला खरीद केंद्र, हुड्डा सेक्टर खरीद केंद्र महेंद्रगढ़ में खरीद केंद्रों पर खरीद की जानी है।
वर्जन:
- खरीद के लिए सभी तैयारी पूरी:
हैफेड की ओर से खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एक अक्तूबर से उच्चाधिकारियों की और से आदेश आने पर खरीद शुरू कर दी जाएगी। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में आकोदा, पाली, महेंद्रगढ़ अनाज मंडी व हुड्डा सेक्टर चार खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं। हुड्डा सेेक्टर महेंद्रगढ़ में बनाए जाने वाले खरीद केंद्र पर वेयरहाउस द्वारा खरीद की जानी है। - प्रबंधक हैफेड, जगराम यादव।

वर्जन
- खरीद केंद्रों पर किसानेें को नहीं होगी कोई परेशानी:
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में खरीद केंद्रों पर अपनी उपज बिक्री के लिए आने वाले किसानेें को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। मार्केट कमेटी द्वारा खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में सोमवार को सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। शीघ्र ही सड़कों को ठीक कराया जाएगा तथा साफ-सफाई व अन्य सुविधाओं को समय रहते बेहतर किया जाएगा। - बसंत कुमार, सचिव मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed