{"_id":"5c9a77adbdec2213f32f7a14","slug":"11553627053-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 हजार बच्चों को एक अप्रैल से स्कूलों में उपलब्ध होगी किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 हजार बच्चों को एक अप्रैल से स्कूलों में उपलब्ध होगी किताबें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए किताबें पहुंचना शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी कक्षा छठीं व सातवीं की किताबें स्कूलों पर उपलब्ध नहीं हो सकी है। विभाग का कहना है कि स्कूल खुलने से पहले दोनों कक्षाओं की किताबें उपलब्ध करा दी जाएगी। जिले में कक्षा एक से आठवीं तक करीब 37148 बच्चे हैं।
शिक्षा विभाग पहली से आठवीं तक के बच्चों निशुल्क किताबें उपलब्ध करता है। कई बार छात्रों को समय से किताबें उपलब्ध नहीं हो पाती है। ऐसे में इस साल विभाग इसे लेकर पहले से सतर्क हैं।
डीपीसी बिजेंद्र श्योराण ने बताया कि स्कूलों में सीधे किताबें भेजी जा रही हैं। सभी सरकारी स्कूलों में 31 मार्च तक किताबें उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली और मिडिल कक्षा में काफी हद तक किताबें स्कूलों पर भेजी जा चुकी है। कक्षा छह व सात में कुछ किताबें नहीं पहुंची है। जल्द ही यह भी उपलब्ध करा दी जाएगी। डीपीसी ने कहा कि सभी हेड टीचरों व प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि बच्चों के रिजल्ट जारी होते ही उनसे पुरानी किताबें लेकर रख लें। जिससे जरूरत के अनुसार दूसरे बच्चों को दिया जा सके। इसके अलावा महेंद्रगढ़ डायट में अलग से किताबें उपलब्ध है। जिस स्कूल में किताबें कम होगी, टीचर डायट से ले सकते हैं।
विज्ञापन
बच्चों की संख्या
ब्लॉक - कक्षा 1 - कक्षा 2 - कक्षा 3 - कक्षा 4 - कक्षा 5 - कक्षा 6 - कक्षा 7 - कक्षा 8
नारनौल- 674 - 823 - 777- 697 - 762 - 764 - 805 - 817
अटेली- 622 - 766 - 736 - 739 - 740 - 785, 894, 933
नांगल चौधरी- 963, 1111, 1101, 974, 976, 1085, 1115, 1148,
कनीना- 679, 820, 773, 714, 786, 905, 923, 996
महेंद्रगढ़- 899- 1418, 1253, 1145, 1277, 1204, 1258, 1292