{"_id":"5bca296abdec2269945c95a4","slug":"11539975530-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घमंड के कारण रावण का विनाश हुआ, इतिहास से प्ररेणा लेकर घमंड से बचना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घमंड के कारण रावण का विनाश हुआ, इतिहास से प्ररेणा लेकर घमंड से बचना चाहिए
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि घमंड तथा अहंकार जब किसी पर हावी हो जाए तो उसका विनाश हो जाता है। घमंड किसी को नहीं करना चाहिए। दूसरों को भी अपने बराबर मनाना चाहिए। किसी को भी कमतर नहीं आंकना चाहिए। हमें इतिहास से प्रेेरणा लेकर घमंड से बचना चाहिए। भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह शुक्रवार को आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। यहां ताऊ देवीलाल पार्क ग्राउंड में आयोजित दशहरा मेले में राम-रावण के युद्ध के बाद सांसद ने रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ के पुतलों का दहन किया।
सांसद ने कहा कि रावण बहुत बुद्धिमान था। उस पर घमंड और अहंकार हावी हो गया। जिस कारण उसका विनाश हुआ। घमंड किसी को नहीं करना चाहिए। हर एक आदमी को दूसरे का सम्मान करना चाहिए। चाहे कोई कितना भी बुद्धिमान और बलशाली हो उसे घमंड हो जाएगा तो उनका विनाश तय है। इस मौके पर सांसद धर्मबीर सिंह का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। नगर पालिका चेयरपर्सन रीना बंटी ने स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस मौके पर हरि सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण सैनी, एडवोकेट ललित, पार्षद सुरेंद्र बंटी, को-आपरेटिव के चेयरमैन कंवर सिंह खातौद सहित अन्य उपस्थित थे।
महेंद्रगढ़। शहर में पिछले दस दिनों से चल रही तीनों रामलीला कमेटी ने शहर के बाजारों के बीच रथों पर राम-रावण युद्ध की झांकी निकाली। शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर सात पुतले जलाए गए। पुतलों के दहन के समय आतिशबाजी की गई। देर रात तीनों रामलीलाओं में भगवान राम का राज्य अभिषेक लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
आदर्श रामलीला कमेटी
ताऊ देवीलाल पार्क में 45 फीट और दस मुंह वाले रावण के पुतले का दहन किया गया। कुंभकरण और मेघनाथ के 45-45 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया। इससे पूर्व राम-रावण युद्ध की झांकी निकाली गई। यह झांकी सैनी पुरा स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर, 11 हट्टा बाजार, परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड, शॉपिंग कांप्लैक्स होते हुए ताऊ देवीलाल पार्क में पहुंची। दशहरा स्थल पर राम और रावण के मध्य संग्राम हुआ। अंत में भगवान श्रीराम की जीत हुई।
हनुमान रामलीला
हनुमान रामलीला कमेटी ने रेलवे ग्रांउड लंकापति रावण के पुतले का दहन किया। रामलीला कमेटी प्रधान जीतेंद्र चौधरी ने बताया कि राम-रावण युद्ध होने के पश्चात 40 फीट के रावण का पुुतला फूंका गया । रात्रि को भगवान राम का राज्यभिषेक किया गया।
रामलीला परिषद
रामलीला परिषद कमेटी ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के ग्राऊंड में पुतले जलाए। प्रधान अतुल दीवान ने बताया कि दस सिर वाले रावण का दहन किया गया। इस मौकेे रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले जलाए जो 40 फीट ऊंचे थे। पूर्व रामलीला ग्रांउड से परशुराम चौक, सराफा बाजार, मोहल्ला निमड़ी नीचे, मोहल्ला पड़ाव होते हुए झांकी निकाली।रात्रि को भगवान राम की राज्यभिषेक किया गया।