{"_id":"5afb317d4f1c1bcf408b59f6","slug":"11526411645-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल के लिए इनेलो कार्यकर्ताओं व नेताओं ने दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल के लिए इनेलो कार्यकर्ताओं व नेताओं ने दी गिरफ्तारी
Updated Wed, 16 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
एसवाईएल के निर्माण को लेकर मंगलवार को सैकड़ों इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला व सांसद दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में स्थानीय लघु सचिवालय में गिरफ्तारी दी। इससे पूर्व लघु सचिवालय के ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित किया और भाजपा सरकार को जमकर कोसा। लघु सचिवालय में गिरफ्तारी के दौरान करीब आधे घंटे तक प्रशासन व इनेलो नेताओं के बीच 30 मिनट तक ड्रामा भी चला। बाद में एसडीएम ने वहीं पर ही सभी को गिरफ्तार कर सभी को तुरंत छोड़ दिया।
एसवाईएल को लेकर इनेलो के जेल भरो आंदोलन के तहत मंगलवार को इनेलो जिला इकाई की ओर से गिरफ्तारी दी गई। इस अवसर पर इनेलो नेता व विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला उपस्थित रहे। गिरफ्तारी से पूर्व यहां के नई कचहरी मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा व कांग्रेस को एसवाईएल के लिए कोसा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला 10 नवंबर 2016 में आया था कि प्रदेश व केंद्र सरकार मिलकर इस नहर का किसी भी सूरत में निर्माण करवाए, मगर आज तक इस फैसले के बारे में सीएम ने कोई पहल नहीं की है। न ही फैसले का केंद्र सरकार ने सम्मान किया। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार चाहे तो बहुत जल्द ही एसवाईएल का निर्माण हो जाए, मगर न तो केंद्र सरकार और न ही प्रदेश सरकार एसवाईएल का निर्माण करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सीएम एसवाईएल के मुद्दे से भटकाकर पंजाब सरकार को रावी-ब्यास के बारे में लिख रहे हैं, जबकि प्रदेश की जीवन रेखा तो एसवाईएल ही है।
उन्होंने कहा कि यहां दक्षिणी हरियाणा के विधायकों व सांसदों ने भी कभी इस मुद्दे को नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि एक बार मेवात की एक नहर से गंदे पानी की आपूर्ति की बात को लेकर वहां के इनेलो विधायक ने मुद्दा उठाया था जिसे फरीदाबाद व मेवात के सभी विधायकों ने एकजुट होकर समर्थन किया और सरकार को झुकना पड़ा व विधायक की बात मानी। उस समय मैने यहां के विधायकों से कहा था कि तुम भी एसवाईएल के निर्माण का मुद्दा उठाओ, मगर यहां के विधायक चुप रहे। उन्होंने कहा कि यहां के विधायक ही नहीं चाहते कि एसवाईएल का निर्माण हो।
विज्ञापन
बोले-राव इंद्रजीत सिंह ने कभी
अभय सिंह चौटाला ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने हाल ही में यहां एक रैली की। रैली के समय मैने सोचा की सांसद शायद एसवाईएल के लिए रैली कर रहे हैं, मगर उस रैली में एसवाईएल की कोई बात तक नहीं की। राव इंद्रजीत सिंह का मकसद रैली से केवल अपनी खोई ताकत को देखना था। उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह ने कभी भी इस क्षेत्र की भलाई के लिए काम नहीं किया।
भाजपा विधायकों से पूछना, क्यों नहीं करते एसवाईएल पर बात
उन्होंने कहा कि जब आपके चारों विधायक जनता के बीच आए तब उनको काले झंडे नहीं दिखाना, बल्कि उनसे यह पूछना की उन्होंने कभी एसवाईएल के बारे में बात की क्या।
पुलिस कर्मचारी भी आंदोलन के लिए हो जाएंगे मजबूर
गिरफ्तारी के दौरान अभय सिंह चौटाला ने वहां तैनात भारी पुलिस बल को देखते हुए कहा कि आज सभी वर्ग खट्टर सरकार से परेशान है। चाहे वह कंप्यूटर ऑपरेटर हो या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या फिर सफाई कर्मचारी। सब सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को भी अब आंदोलन की जरूरत है, क्योंकि भाजपा ने सत्ता में आने से पूर्व पंजाब के समान वेतनमान देने की घोषणा की थी, मगर अब तक पुलिस कर्मचारियों का एक रुपया भी नहीं बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में पुलिस कर्मी भी आंदोलन के लिए तैयार रहें जबकि उनकी सरकार आने पर वे पुलिस कर्मचारियों का पंजाब के समान वेतनमान कर देंगे।
नेताओं और अधिकारियों के बीच चला ड्रामा
गिरफ्तारी के लिए इनेलो कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे। यहां अभय चौटाला ने कहा कि कोई अधिकारी है, जो गिरफ्तारी लेगा। इस पर एसडीएम जगदीश शर्मा ने कहा कि जो भी गिरफ्तारी देना चाहते हैं, वे रोडवेज की बसों में बैठ जाएं। इस पर करीब तीन बसों में अनेक कार्यकर्ता बैठ गए। मगर तभी अभय चौटाला व अन्य नेताओं ने एसडीएम से कहा कि वे जेल जाना चाहते हैं, अन्य दूसरे स्थान पर नहीं। इतना कहकर वे वहीं बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।
एसपी आए नीचे, कहा-यहीं लाओ बसें
इस पर एसपी कमलदीप गोयल अपने पहली मंजिल पर स्थित कार्यालय छोड़कर नीचे आ गए, उन्होंने कहा कि बसों को यहीं लाओ। जब वे बस परिसर के पास ला रहे थे तो इनेलो नेताओं ने डीसी कार्यालय की घेराबंदी कर दी। इस पर एसडीएम ने बाद में कहा कि वे सभी को गिरफ्तार करते हैं और उनको यहीं रिलीज करते हैं।
बसपा नेताओं ने भी किया संबोधित
सभा के बसपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती के अलावा नरेंद्र प्रजापत आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर दुष्यंत चौटाला, जिला प्रधान सत्यवीर नौताना, सुनीता वर्मा, कंवर सिंह कलवाड़ी, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व विधायक चौधरी मूलाराम, तेजप्रकाश एडवोकेट, जसबीर ढिल्लो, राव होशियार सिंह, राजकुमार खातोद, कमलेश सैनी, सुमित्रा सोनी, शीला भयाना, सतपाल छिलरो, विजय छिलरो, अशोक सैनी, सिकंदर गहली, जोगेंद्र बड़ेसरा, बीर सिंह गहली, छोटेलाल गहली, विद्यानंद लांबा व धर्मवीर यादव, सतबीर बड़ेसरा, जिला प्रवक्ता बजरंगलाल अग्रवाल, सुरेश पटीकरा, महेंद्र बडेसरा, सुरेंद्र पटीकरा, भीम सिंह सेहरावत, ओमप्रकाश सोनी, कर्मबीर यादव, नरेश शेखावत, रमेश पालड़ी, सत्यनारायण गुप्ता, राजवीर गागड़वास, हरिराम सैनी, सुदेश ढिल्लो, नीरज बडेसरा, संदीप भांखर, सूरज ढिल्लो, लक्ष्मी सैनी आदि मौजूद रहे।