फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महात्मा गांधी की समाधि खोदने पर सीएम शिवराज का फूंका पूतला

महात्मा गांधी की समाधि खोदने पर सीएम शिवराज का फूंका पूतला

Sat, 29 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी की समाधि खोदने पर सीएम शिवराज का फूंका पूतला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। यूथ कांग्रेस के हलका प्रधान बबलू यादव की अध्यक्षता में शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जिला प्रभारी शांतनू सिंह चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान महात्मा गांधी की समाधि खोदने पर एमपी के सीएम शिवराज चौहान का पुतला फूंका।

उन्होंने बताया कि देश की आजादी व शांति में महात्मा गांधी का योगदान अग्रणी रहा है। जिन्होंने निजी स्वार्थों का त्याग करके अंग्रेजों को भगाने का संकल्प लिया था। नर्मदा नदी के तट पर महात्मा गांधी, कस्तूरबा व महादेव भाई देसाई की समाधि है। जिससे पूरे देश की आत्मिक आस्था जुड़ी है, किंतु स्थानीय (मध्यप्रदेश) सरकार ने समाधि स्थल को खुदबुर्द करा दिया। एक तरफ भाजपा गांधीवादी होने का ढिंढोरा पीट रही है, दूसरी ओर अराजकता को बढ़ावा दे रही है। जिससे आक्रोशित यूथ कांग्रेस ने भाजपा सरकार की निंदा की तथा अस्थाई बस स्टैंड पर सीएम शिवराज चौहान का पुतला फूंका। इस मौके पर जिला महासचिव वेदप्रकाश, संदीप, जयबीर, रविदत, मनफूल, कृष्ण कुमार, नीरज, दीपक कुमार, रिंकू कुमार, सुजान, संदीप व सुमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed