फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   113 prisoners and detainees will get parole from the district jail

जिला जेल से 113 कैदियों व बंदियों को मिलेगी पैरोल

Thu, 26 Mar 2020 09:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
113 prisoners and detainees will get parole from the district jail
कोरोना वायरस को देखते हुए जिला जेल नसीबपुर के 113 कैदियों/ बंदियों को पैरोल पर छोड़ा जाएगा। इसको लेकर जेल प्रबंधन तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला जेल के एसपी देवीदयाल तंवर ने बताया कि अंडरट्रायल के 34 रेवाड़ी व 29 नारनौल के बंदी हैं। जिन्हें पेरोल पर छोड़ने की तैयारी चल रही है।
उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिले के बंदियों की लिस्ट रेवाड़ी के संबंधित अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। वीसी के जरिए सुनवाई की जा रही है। दूसरी ओर 50 ऐसे कैदी हैं, जिन्हें पेरोल पर छोड़ा जाना है। इसके लिए संबंधित कोर्ट व अधिकारी अंतिम निर्णय लेंगे। एसपी जेल ने बताया कि इसकी पूरी सूची संबंधित अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद ही उन्हें पेरोल पर छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि जेल में सभी की नियमित मेेडिकल जांच के साथ सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही नए बंदियों को मेडिकल जांच के बाद 14 दिन तक अलग रखा जा रहा है। तंवर ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर पूूरी सावधानी बरती जा रहा है। इसे लेकर किसी स्तर कोताही नहीं बरती जा रही। जेल के कर्मचारियों को मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed