{"_id":"5c79806abdec22739033303d","slug":"111551466602-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुढ़ा में 50 लाख की लागत से बनेगा रेलवे स्टेशन मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुढ़ा में 50 लाख की लागत से बनेगा रेलवे स्टेशन मार्ग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। डिप्टी स्पीकर संतोष यादव के भाई अनिल यादव ने शुक्रवार को गांव गुढ़ा में 50 लाख की लागत से तैयार होने वाली रेलवे स्टेशन मार्ग का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। अनिल यादव ने कहा कि यह मार्ग बनने के बाद यात्रियों एवं ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
संपर्क मार्गों को पक्का करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। 33 फुट चौड़े रास्ते पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाए जा रहे हैं। साढ़े 27 और साढ़े 22 फुट चौड़े रास्ते मार्केटिंग बोर्ड द्वारा पक्के किए जा रहे हैं। उन्होंने बाघोत में ही करीब 55 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
डिप्टी स्पीकर संतोष यादव के ऐच्छिक अनुदान से गांव बाघोत में चौहान चौपाल के लिए पांच लाख रुपये का चेक ग्रामीणों को सौंपा। इस मौके पर ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर अनिल यादव का स्वागत किया। इस मौके पर सरपंच धर्मपाल सिंह, केसर सिंह, महावीर नंबरदार, देशराज, मा. होशियार सिंह, बसंत लाल जोशी, सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल, ग्राम सचिव ओमप्रकाश यादव, रामजीवन, मा. राजकुमार, शेर सिंह, पूनम चंद शर्मा, रण सिंह, हर्ष दीक्षित सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे