{"_id":"5b5479424f1c1b19208b6261","slug":"111532262722-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों का नोटिफिकेशन जारी होने पर की हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों का नोटिफिकेशन जारी होने पर की हड़ताल समाप्त
Updated Sun, 22 Jul 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। आशा वर्कर यूनियन की बैठक शनिवार को चितवन वाटिका में जिला प्रधान कांता देवी व उप प्रधान मुन्नी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें आशा वर्कर यूनियन की मुख्य मांगों का नोटिफिकेशन जारी नहीं किए विरोध में चल रही हड़ताल का शनिवार को नोटिफिकेशन जारी होने पर वर्कर ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। साथ ही लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड विनोद कुमार ने बताया कि आशा वर्कर की मांगों का गत एक फरवरी को सरकार के साथ हुए समझौते का नोटिफिकेशन जारी करने पर 18 जुलाई से हड़ताल पर बैठी आशाओं ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। जिला प्रधान कांता देवी ने बताया कि आशा वर्कर 17 जनवरी से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थी। हड़ताल के दौरान हुई बातचीत में सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया था, लेकिन मांगों को लागू करने का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया था। इसके विरोध में आशा वर्कर 18 जुलाई से दोबारा से हड़ताल पर बैठ गई थी। इसी दौरान सरकार ने उनकी मांगों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसके बाद आशा वर्कर ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी।
प्रधान ने बताया विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के बाद आशा वर्कर को चार हजार प्रतिमाह फिक्स मिलेंगे, सामान्य कैटेगिरी की डिलीवरी पर 300 रुपये मिलेंगे। वहीं, टीकाकरण में 250 रुपये, एनसी पर 350 रुपये, एचबीपीएनसी पर 350 रुपये, दो बच्चों के अंतर पर कांउसिलिंग पर 550 रुपये मिलेंगे। आशा वर्कर की मृत्यु पर उसके आश्रितों को तीन लाख रुपये एक्स ग्रेसिया के तहत मद्द दी जाएगी। सभी केंद्रों पर एमपीएचडब्लू व स्टाफ नर्स की भर्ती पर आशाओं के कार्य अनुभव को वरियता दी जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान सीटू के जिला सचिव रोहताश गोठवाल ने कहा कि अगर विभाग ने 13 अगस्त तक आशाओं का बकाया एरियर नहीं डाला तो 14 अगस्त को जिलाभर की आशा वर्कर उपायुक्त कार्यालय पर धरना देगी। इस मौके पर सीटू जिलाध्यक्ष शिव कुमार, महावीर सिंह, राधेश्याम, हरिराम, घनश्याम दास, संतोष, सुशीला, संयोगिता व अनीता आदि उपस्थित रही।