{"_id":"5af742a14f1c1bdd408b4c68","slug":"111526153889-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका चुनाव आज, सुरक्षा व्यवस्था के किए पूरे इंतजाम क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका चुनाव आज, सुरक्षा व्यवस्था के किए पूरे इंतजाम क
Updated Sun, 13 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना।
कनीना नगरपालिका चुनाव के लिए आज 13 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 13 वार्डों में कुल 9063 मतदाता हैं जिनमें 4703 पुरुष और 4360 महिला शामिल हैं। देखा जाए तो वार्ड 1 में 715 मतदाता हैं वहीं वार्ड 2 में सर्वाधिक 937। इसी प्रकार से वार्ड 3 में 869, 4 में 658, 5 में 679, 6 में 639, 7 मेें 616, 8 में 707, 9 में 637, 10 में 644, 11 में 604, 12 में 743, 13 में 615 मतदाता हैं। सभी 13 वार्डों में 698 मतदाता एवरेज नंबर ऑफ वोटर हैं। चुनाव के एआरओ ओमप्रकाश ने बताया कि मतदान के बाद संबंधित पोलिंग बूथ पर मतगणना होगी। विजेता प्रत्याशी का नाम कंट्रोल कार्यालय नगरपालिका से घोषित होगा और यहीं से प्रमाण पत्र मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि 13 वार्डों में 4 वार्डों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है जबकि 6 वार्डों को संवेदनशील घोषित किया गया है। पोलिंग बूथ पर एक राजपत्रित अधिकारी, दो हैड कांस्टेबल, 3 कांस्टेबल, दो महिला पुलिस कर्मचारी सहित कुल 8 सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। रविवार सुबह साढे़ छह बजे मॉक पोल होगा। उसके बाद 7 बजे से पोलिंग शुरू होगी।
17 पोलिंग पार्टियां होंगी तैनात
मतदान पार्टियों को ईवीएम मशीन का प्रशिक्षण दे दिया गया है। 13 वार्डों के लिए कुल 17 पोलिंग पार्टियां तैनात हैं जिनमें से 4 को रिजर्व रखा गया है। चुनाव के लिए दो ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं जिनमें नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह व महेंद्रगढ़ की बीडीपीओ निशा तंवर शामिल हैं। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने बूथों पर पंहुचकर पोलिंग व्यवस्था का जायजा लिया। शांतिपूर्वक चुनाव के लिए पूरे कनीना को चाक-चौंबध किया गया है। कनीना से निकलने वाले सभी मुख्य मार्गों पर नाके स्थापित कर पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। नगरपालिका कार्यालय में स्ट्रांग रूम स्थापित किया गया है। इस मौके पर चुनाव कार्यालय सहायक सुरेश कुमार, बाबु लाल नाजिर, नरेंद्र सिंह, पटवारी अनूप सुहाग, शमशेर सिंह, मंजीत यादव, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।