फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   टूटे रोड के कारण रहा दिनभर जाम, लोग हुए परेशान

टूटे रोड के कारण रहा दिनभर जाम, लोग हुए परेशान

Tue, 24 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
टूटे रोड के कारण रहा दिनभर जाम, लोग हुए परेशान
सड़क टूटी और बाजार व्यस्त होने के कारण जाम ने किया पस्त
विज्ञापन

-बाजारों में भी उमड़ी दीपावली के बाद शादियों की भीड़
फोटो नंबर एक से चार
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। दीपावली के बाद पहला सोमवार आने के चलते बाजारों में शादी समारोह के लिए सामान खरीदने वालों की भीड़ उमड़ी। वहीं टूटे रोड के कारण एकदम आई भीड़ की वजह से शहर के सिंघाना रोड पर सोमवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। दिन के समय लगे लंबे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह साढ़े दस बजे लगा यह जाम शाम को चार बजे तक रहा। इस दौरान एंबुलेेंस भी जाम में फंस गई। इसे लोगों ने किसी तरह निकलवाया।
नेशनल हाइवे नंबर 11 की हालत बहुत ही खस्ता है। इस हाइवे में जस्टिस नरेश कुमार संघी मार्ग (महावीर चौक से होंडा चौक तक) की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इसे ठीक करने के लिए सुबह मार्ग को थोड़ा खोदा गया और रोडे डाले गए। इसके बाद इस पांच मिनट के मार्ग को पार करने में 50 मिनट का समय लगने लगा। दीपावली के बाद पहला सोमवार होने के कारण बाजारों में शादी ब्याह की खरीदारी करने वालों की भीड़ भी उमड़ी। 31 अक्तूूबर को देव उठनी है। इसके बाद सावे शुरू हो जाएंगे। इसको लेकर सोमवार को बाजार में लोगों की भीड़ रही। इससे सोमवार को शहर में कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। सिंघाना रोड पर सुभाष पार्क के सामने, होंडा चौक व इसके आसपास वाहनों को जमावड़ा रहा। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


एंबुलेंस भी फंस गई जाम में
सुबह साढ़े दस बजे सिंघाना रोड पर लगे जाम में एक अस्पताल की एंबुलेंस भी फंस गई। इससे एक मरीज को जयपुर ले जाया जा रहा था। एंबुलेंस जाम में कई देर तक फंसी रही। इसके बाद वहां पहुंचे कुछ युवाओं ने एंबुलेंस को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क के सामने बनता है चौराहा
सुभाष पार्क के सामने जमालपुर मोहल्ले से बाजार और पार्क के साथ लगते रास्ते से सेक्टर एक की ओर रास्ता जाता है। इसके कारण पार्क के सामने चौराहा बनता है। इस चौराहे को क्रास करने के लिए लोग एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करने लगे। इसके कारण यहां पर वाहन फंस गए।

आधे घंटे तक नहीं आये पुलिस कर्मी
जाम करीब दस बजे लग गया था। इसके कारण यहां पर वाहनों का जमावड़ा लगता गया। वाहनों के जमावड़े के कारण जाम की स्थिति ज्यादा बनती गई। वहीं ट्रैफिक पुलिस कर्मी नदारत रहे। करीब पौने 11 बजे ट्रैफिक पुलिस से सांवतराम और अन्य कर्मी यहां पहुंचे। इसके बाद थोड़ी व्यवस्था में सुधार हुआ, मगर कुछ देर बाद फिर से जाम लग गया।

वाहनों की लगी लंबी-लंबी लाइनें
सिंघाना रोड पर लगे जाम के कारण सिंघाना रोड व निजामपुर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। महावीर चौक से होंडा चौक, होंडा चौक से सिंघाना रोड पर नहर तक तथा निजामपुर रोड पर इंडस्ट्रीयल एरिया तक दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

धनतेरस के दिन बनी थी यही स्थिति
धनतेरस के दिन भी शहर में कई बार यही स्थिति बनी थी, मगर समय रहते इस पर काबू पा लिया गया था। वहीं सोमवार को बाजार में आई भीड़ के कारण फिर से पूरा दिन जाम लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

-------
यहां पर रोड पर निर्माण कार्य शुरू हुआ है। इस कारण वाहनों को निकलने में थोड़ी दिक्कत जरूरत हुई थी। इस कारण कुछ देर के लिए जाम लग गया, मगर समय रहते यातायात सुचारु कर दिया गया था।
-सत्यनारायण, ट्रैफिक एसएचओ, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed