{"_id":"59a9b0894f1c1b04278b4d37","slug":"111504293001-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाणियों तक कैनाल बेस्ड पानी पहुंचाना व लिंक सड़कों से जोडना प्राथमिकता: विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाणियों तक कैनाल बेस्ड पानी पहुंचाना व लिंक सड़कों से जोडना प्राथमिकता: विधायक
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाणियों तक कैनाल बेस्ड पानी पहुंचाना प्राथमिकता : विधायक
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी, निजामपुर ब्लॉक में पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर प्रत्येक ढाणी में कैनाल बेस्ड नहरी पानी पहुंचाने के लिए पाइप दबाने की प्रक्रिया जारी है। ग्रामीणों को जल्द ही पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होने लगेगा। यह बात हलका विधायक डॉ. अभयसिंह यादव ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि नाबार्ड परियोजना के तहत गांवों में नहरी पेयजल पहुंचा दिया गया है, लेकिन उस दौरान प्रोजेक्ट में ढाणियों को शामिल नहीं किया गया था। नांगल चौधरी हलके में 56 से अधिक ढाणियां हैं। इनमें पेयजल की समस्या है। समाधान के लिए पाइप लाइन दबाई जा रही है। गांवों में घरेलू कनेक्शन भी मुहैया कराए जाएंगे। करीब 145 करोड़ के एस्टिमेट चंडीगढ़ भेजे हैं। विधायक ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में 38 साल पहले नहरों का निर्माण कराया था। उस दौरान लगाए गए पानी लिफ्टिंग के उपकरणों को जंग लग चुकी। 143 करोड़ की लागत से पंप हाउसों की रिपेयर शुरू की है।
उन्होंने कहा कि करीब एक महीने बाद बस स्टैंड निर्माण के टेंडर छोड़ दिए जाएंगे। चार महीने बाद कंस्ट्रेक्शन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित बस स्टैंड के आस-पास की जमीन का अधिग्रहण संभव है। इससे जमीन खरीद रहे लोगों को समस्या हो सकती है। लिंक सड़कों से जुडे़ंगे गांव और ढांणिया
विज्ञापन
नांगल चौधरी हलके के सभी गांव और ढाणियां लिंक सड़कों से जुड़ेंगी। इसके लिए 42 सड़कों के एस्टिमेट मंजूर हो चुके। कुछ का निर्माण अंतिम चरण में हैं।