{"_id":"599b36eb4f1c1b79098b4a18","slug":"111503344363-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निहालोठ में आर्य समाज ने कराया वृष्टि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निहालोठ में आर्य समाज ने कराया वृष्टि यज्ञ
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। आर्य समाज निहालोठ के तत्वावधान में सोमवार को गांव में वृष्टि यज्ञ आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने श्रद्धा पूर्वक आहुति दी और मीठे चावल का प्रसाद वितरित किया। गाय के घी से और सुगंधित जड़ी-बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से वैदिक विधि से मंत्रोच्चारण के साथ रमेश शास्त्री ने हवन कराया। हवन लगभग चार घंटे तक चला।
इस मौके पर कप्तान जगराम आर्य ने कहा कि यज्ञ सबसे श्रेष्ठ कार्य है। अनेक कारणों से पर्यावरण प्रदूषित होने पर आकाश में जहरीली गैस की परत जम जाती हैं। यज्ञ की सुगंधित वाष्प से गैस तितर-बित्तर एवं छिन्न-भिन्न होकर नष्ट हो जाती हैं, जिससे बादलों को अनुकूल ठंडा वातावरण मिलने से वर्षा होती है। सूबेदार महावीर प्रसाद आर्य, राजेंद्र आर्य मंडलाना, कैलाश आर्य, बंशीधर आर्य, उदमीराम, प्रवीण, एकता देवी, अखिलेश आर्य आदि समेत ग्रामीणों ने आहुतियां दी।