फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जिला बार चुनाव में प्रधान पद पर पूर्व प्रधान और

जिला बार चुनाव में प्रधान पद पर पूर्व प्रधान और

Wed, 03 Apr 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिला बार चुनाव में प्रधान पद पर पूर्व प्रधान और
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव पांच अप्रैल को होगा। इसे लेकर अधिवक्ता प्रचार अभियान में जुट गए हैं। बार प्रधान पद पर पांच अधिवक्ता मैदान में है। इसमें कुछ अधिवक्ता ऐसे में है जो पहले प्रधान व सचिव रह चुके हैं और अब फिर प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। नारनौल जिला कोर्ट में 594 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस बार जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद पर कांटे की टक्कर है। प्रधान पद पर पूर्व प्रधान और पूर्व सचिव रह चुके वकील चुनावी मैदान में है। प्रधान पद के लिए अशोक यादव, सतेंद्र यादव, बलवंत सिंह यादव, भानी सहाय बालदिया व अनिल कुमार मैदान हैं। बलवंत सिंह यादव छह बार चुनाव लड़े और चार बार प्रधान रह चुके हैं। अब सातवीं बार चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान बनने पर मीटिंग हॉल, लाइब्रेरी व कोर्ट की सफाई व्यवस्था को बेहतर कराने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा उनका प्रयास होगा कि कोर्ट में आने वाले लोगों को भी अच्छी सुविधा मिले।
विज्ञापन

दूसरी ओर बीएस बालदिया दो बार प्रधान रह चुके हैं। अब पांचवीं बार चुनावी मैदान में है। उन्होंने कहा कि प्रधान बनने पर वे लाइब्रेरी, जूनियर वकीलों और कैंपस में साफ सफाई के साथ अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। अशोक कुमार यादव दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वह भी वकीलों के हितों के लिए काम करने की बात कहते हैं। सतेंद्र यादव पहले सचिव रह चुके हैं और अब पहली बार प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। वहीं, अनिल कुमार भी पहले सचिव रह चुके है और अब प्रधान पद पर का चुनाव लड़ रहे है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने मुद्दे अधिवक्ताओं के सामने रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कोर्ट कैंपस या बाहर चुनाव को लेकर कोई होडिंग्स या बैनर नहीं लगे हैं। सभी प्रत्याशी एक दूसरे से मिलकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। अनुभवी उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होने पर वकील भी अपने स्तर पर सभी का आंकलन कर रहे हैं।

बार चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी ओपी यादव (मांदी) ने बताया कि प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। इसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed