फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   वर्ष 2019 आपके लिए लेकर आएगा 19 बड़ी सौगात

वर्ष 2019 आपके लिए लेकर आएगा 19 बड़ी सौगात

Tue, 01 Jan 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
वर्ष 2019 आपके लिए लेकर आएगा 19 बड़ी सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। वर्ष 2019 आपके लिए 19 बड़ी सौगात लेकर आएगा। इसके लिए अमर उजाला ने एक विशेष रिपोर्ट तैयार की है। जिससे आम आदमी को काफी फायदा होगा। इस वर्ष लोगों को शिक्षा, चिकित्सा, ढांचागत विकास की सुविधाओं के साथ रोजगार की सुविधाएं भी मिलेंगी। नए साल में अनेक योजनाएं पूरी हो जाएंगी। कई नई योजनाओं पर काम शुरू होगा। जिले में अभी अनेक प्रोजेक्टों पर काम जारी हैं, वहीं मौजूदा सरकार की ओर से घोषित किए अनेक प्रोजक्ट पर काम शुरू किया जाना है। इन योजनाओं में नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली, कनीना और नांगल चौधरी में कराए जाने वाले विकास कार्य शामिल हैं। इससे पूरे जिले को काफी फायदा होगा।
1
महेंद्रगढ़ किले पर होगा काम शुरू:
महेंद्रगढ़ किले को जीर्णोद्धार के लि 15 करोड़ रुपये की राशि की मंजूरी मिल चुकी है। इस महीने टेंडर प्रक्रिया शुरू होने वाली है, महेंद्रगढ़ किले में सूरजकुंड की तर्ज पर हस्तशिल्प की प्रदर्शनी की जाएगी। इसके अलावा ऊपर के कमरों में वीवीआईपी रेस्त्रां की सुविधा होगी। इससे क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

बाक्स:
2
नीमराधा फोर्ट की माधोगढ़ किले के रानी महल और बावड़ी के हुए टेंडर:
माधोगढ़ फोर्ट नीमराणा फोर्ट की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इसका निर्माण रानी महल और बावड़ी से शुरू होगा। रानी महल को पुराना स्वरूप दिया जाएगा। इसके अलावा एक अलग से रानी महल भी बनाया जाएगा। जिससें रेस्त्रां, स्पा, जिम सहित अनेक सुविधा होगी। पर्यटन विभाग की ओर से रानी महल के 2.57 करोड़ रुपये और बावड़ी के 1.14 करोड़ रुपये से टेंडर किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
3
तरणताल की होगी शुरुआत:
महेंद्रगढ़ में लगभग 2.60 करोड़ रुपये की राशि से बने तरणताल बनकर तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन भी कर चुके हैं। लेकिन अलग से ट्रांसफॉर्मर नहीं लगने के कारण तरणताल शुरू नहीं हो पाया था। इस वर्ष गर्मी में क्षेत्र के लोग तरणताल का लुत्फ उठा सकेंगे।
बाक्स:
4
आईएमटी की रखी जा सकती है आधारशिला:
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 21 जुलाई 2018 को बाजरा रैली में गांव खुडाना में आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की थी। गांव खुडाना की पंचायत की तरफ से आईएमटी के लिए एक हजार एकड़ भूमि का प्रस्ताव पास कर जिला प्रशासन को दिया चुका हैं। प्रशासन ने भी प्रस्ताव की कॉपी उच्चाधिकारियों को भेज दिए है। इस वर्ष अप्रूवल आने की संभावना है, इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा।
बाक्स:
5
अस्पताल हो सकता है 100 बैड का:
बाजरा रैली में मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ अस्पताल को 100 बैड अस्पताल की घोषणा की है। इस वर्ष अस्पताल को 100 बैड का दर्जा मिल सकता है। इसके अलावा अल्ट्रा साउंड मशीन और वेंटीलेटर की सुविधा भी मिल सकती है। साथ ही चिकित्सकों का स्टाफ भी बढ़ेगा। इतना कुछ होने के बाद अस्पताल के रेफर सेंटर की छाप हट जाएगी।
बाक्स:
6
गांव रिवासा में खुलेगा पशु निदान एवं रिसर्च सेंटर
गांव रिवासा में पशु निदान एवं रिसर्च सेंटर खुलना है। सरकार की ओर से 18.44 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। वर्तमान में 30 लाख रुपये से सेंटर की चहारदीवारी का काम चला रखा है। इस वर्ष बिल्डिंग पर भी काम शुरू होने की संभावना है
बाक्स:
सब डिपो की मिल सकती है सौगात:
महेंद्रगढ़ क्षेत्र सब डिपो की मांग काफी पुरानी है। दो मुख्यमंत्री इसकी घोषणा भी कर चुके हैं,, पिछले महीने सरकार की ओर से सब डिपो के लिए 6.81 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है। वर्ष के अंत में क्षेत्रवासियों को सब डिपो की सौगात मिल सकती है।
8
बाक्स:
सड़कों के निर्माण और विकास कार्यों में आएगी तेजी
वर्तमान में महेंद्रगढ़ के बाजारों की सड़कें टूटी हुई हैं। पालिका के खाते में शहर के विकास कार्यों के लिए लगभग 35 करोड़ रुपये हैं। इस समय पालिका चेयरपर्सन और पार्षदों का हाई कोर्ट में केस चल रहा है। उम्मीद हैं कि इस वर्ष कोर्ट का फैसला आने के बाद शहर की सड़कों के निर्माण और अन्य विकास कार्यों में तेजी आएगी।
9
बाक्स:
फोर लाइन का भी कार्य होगा शुरू
केंद्र सरकार की ओर से रायमलिकपुर से खरकबौंद तक फोर लाइन बनना प्रस्तावित है। पांच चरणों में यह योजना पूरी की जानी है। नांगल चौधरी से नारनौल तक के टेंडर किए जा चुके हैं। इस वर्ष मंदोला से कुकसी तक फोर लाइन के टेंडर होने की संभावना है। साथ ही इस पर कार्य भी शुरू हो सकता है।
10
बाक्स:
रेवाड़ी से हनुमानगढ़ रेलवे ट्रैक हो सकती है इलेक्ट्रिक
केंद्र सरकार ने रेवाड़ी से हनुमानगढ़ रेलवे ट्रैक को डीजल इंजन मुक्त करने का फैसला लिया है। पिछले रेल बजट में इसकी घोषणा की जा चुकी है। बीकानेर मंडल की ओर से 250 करोड़ रुपये के टेंडर किया जा चुका है। इस वर्ष रेलवे विद्युतीकरण पर काम शुरू हो सकता है।
---------------------------------------------------------------
1-
पटीकरा गांव में शुरू होगा आयुर्वेदिक अस्पताल-
पटीकरा गांव में बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेद कॉलेज व अस्पताल शुरू हो गया है। यहां पर कॉलेज शुरू होने से पहले दो साल तक अस्पताल में पूरी सेवाएं मरीजों को मिलेंगी। ऐसे में उम्मीद है कि साल 2019 में अस्पताल में मरीजों को भर्ती (आईपीडी) सेवा शुरू हो जाएगी। इससे नारनौल के अलावा आसपास के जिले के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
---------
2-
मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण होगा शुरू
कोरियावास गांव में 23 दिसंबर सीएम ने मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का शिलान्यास रखा था। नए साल में इसके निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इस पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च होगा।
--------------
3-
लॉजिस्टिक हब-
निजामपुर में लॉजिस्टिक बनाया जाना है। इसके लिए काफी हद तक जमीन सरकार ने ले ली है। इसके लिए करीब पांच सौ एकड़ जमीन की और जरूरत है। इसके बाद लॉजिस्टिक हब का शिलान्यास रखा जाएगा। यह इस क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर शामिल होगा।
---------------------
4-
छह लेन को ग्रीन फील्ड बनाने की योजना
कोटपुतली से गंगहेड़ती तक छह लेन को ग्रीन फील्ड बनाने की योजना है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से चल रहा है। इसे दो साल में पूरा करने की योजना है। इसके बनने से चंडीगढ़ मात्र तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा।
---------
5- 3 करोड़ रुपये से होगा अंडर ग्राउंड पार्किंग, इंडोर गेम व क्लब का निर्माण
नारनौल शहर में चितवन वाटिका अंडर ग्राउंड पार्किंग, इंडोर गेम व क्लब के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे शहर के लोगों को मीटिंग करने समेत अन्य कार्य के लिए एक पब्लिक प्लेस मिलेगा। इसके लिए सीएम ने स्वीकृति भी दे दी है। इस पर जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद।
6
सफाई व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
नए साल में नारनौल शहर में सफाई व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है। संसाधनों की कमी से जूझ रही नगर परिषद को एक जेसीबी, सफाई मशीन, रोलर व 20 ऑटो के लिए दो करोड़ रुपये सरकार ने मंजूर किए हैं। संसाधनों के मिलने से शहर में सफाई कार्य बेहतर होगा।
7
नप के चार मंजिला भवन बनाने की योजना
नगर परिषद के चार मंजिला भवन बनाने की योजना है। इसके लिए नप के पास जमीन उपलब्ध है, सरकार ने इसके निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की भी घोषणा की है। नए ऑफिस में नप की सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेगी।
8- पांच करोड़ रुपये से बनेगा फायर सेंटर
नांगल चौधरी नपा में फायर सेंटर का खुलना है। इससे क्षेत्र में आग जैसी घटनाओं को काबू पाने में राहत मिलेगी। अभी नारनौल से फायर की गाड़ियों को भेजा जाता है। फायर सेंटर पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।

9
बाछौद हवाई पट्टी के बहुरेंगे दिन
गांव मिर्जापुर बाछौद स्थित हवाई पट्टी के दिन बहुरने वाले हैं। फिलहाल सरकार ने इसके विस्तार की योजना बनाई है। इसके तहत प्रशासन ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसका क्षेत्र तीन हजार फुट है, जिसे बढ़ाकर सरकार पांच हजार फुट करना चाहती है। इससे यहां एक छोटा कार्गो (मालवाहक) हवाई अड्डा बन सकता है। नागरिक उड्डयन विभाग हरियाणा द्वारा करीब 45 साल पूर्व नारनौल से दस किलोमीटर दूर बाछौद गांव में हवाई पट्टी का निर्माण किया गया था। अब यहां पर एयरो स्पोर्ट्स सेंटर की स्थापना की गई। जिसके बाद यहां की हालत में कुछ सुधार हुआ है। हवाई पट्टी 55 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। इसके आसपास करीब 100 एकड़ जमीन खाली पड़ी है, जो सिविल एविएशन हरियाणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed