फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   प्रदेश के सभी उपायुक्त कार्यालयों पर दिए जाएंगे धरने : दीपचंद

प्रदेश के सभी उपायुक्त कार्यालयों पर दिए जाएंगे धरने : दीपचंद

Mon, 18 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के सभी उपायुक्त कार्यालयों पर दिए जाएंगे धरने : दीपचंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की ब्लॉक इकाई की बैठक ब्लॉक प्रधान दीपचंद यादव की अध्यक्षता में अंगुरी देवी धर्मशाला में हुई। इसका संचालन ब्लॉक सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने किया। बैठक में खंड प्रधान दीपचंद यादव ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ अपनी मांगों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। विधायकों और उपायुक्त को अनेक बार ज्ञापन दे चुके हैं। जिला महासचिव पूर्णचंद ने कहा कि सरकार के उपेक्षापूर्ण व्यवहार की वजह से अब राज्य कार्यकारिणी के निर्णयानुसार प्रदेश के सभी उपायुक्त कार्यालयों पर धरने दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में नारनौल के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिन का धरना दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया जाएगा। पिछली सरकार ने रिटायर्ड कर्मचरियों की बेसिक पेंशन में पांच और दस प्रतिशत की बढ़ोतरी को मान लिया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने इस मांग को समीक्षा के नाम पर रोक लिया है। कैशलेस तीन हजार रुपये प्रतिमाह मेडिकल सुविधा, वन रैंक वन पेंशन, कम्यूटिड पेंशन 15 वर्ष की जगह 12 वर्ष में पूरा करना, महिलाओं की तर्ज पर पुरुषों को भी 60 साल के बाद हरियाणा रोडवेज में आधे किराए की सुविधा देना, एक जनवरी 2006 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों का एक जनवरी 2006 से अंतिम वेतन पर 50 प्रतिशत लाभ देना आदि मांगें सरकार से की है। इस अवसर पर विष्णु शर्मा, होशियार सिंह लांबा, दयाशंकर तिवाडी, सहीराम, ईश्वर सिंह आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed