फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   स्वच्छ वातावरण में शारीरिक स्वास्थ्य की सुरक्षा संभव

स्वच्छ वातावरण में शारीरिक स्वास्थ्य की सुरक्षा संभव

Mon, 18 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ वातावरण में शारीरिक स्वास्थ्य की सुरक्षा संभव
जनप्रतिनिधियों ने सार्वजनिक स्थलों पर की सफाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार स्वच्छता सेवा पखवाड़े का शुभारंभ रविवार को नपा चेयरमैन बबीता सैनी ने किया। इस दौरान करीब तीन घंटे भाजपा नेताओं ने बीडीपीओ, कालेज, अस्पताल प्रांगण में झाड़ू लगाने के बाद कचरा उठाया।

पार्षद नीरज बंसल, सोनू तंवर, मुकेश शर्मा, रमेश तंवर, चेतन शर्मा, बलवंत सैनी, योगेंद्र सिंह, राहुल शेहरावत आदि ने बताया कि स्वच्छ वातावरण मिलने पर स्वस्थ रहना संभव होगा। इसलिए प्रधानमंत्री ने दो अक्तूूबर तक स्वच्छता सेवा पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए हैं। सुबह 9.30 बजे नपा परिसर में मिशन का शुभारंभ किया गया। इसके बाद नांगल चौधरी सीएचसी, कालेज व अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। इस मौके पर सीएचसी के एसएमओ डॉ. अरुण कालरा, डॉ. विकास टेटवानी, धर्मबीर, गंगाराम, सोनू भोजावास आदि ने स्वच्छता मिशन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed