फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   10 times written, i will not park car on the road in future

दस बार लिखवाया 'मै भविष्य में सड़क पर गाड़ी खडी नहीं करूंगा'

Mon, 03 Feb 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
10 times written, i will not park car on the road in future
विश्वकर्मा चौक पर खड़ी गाड़ी की टायर की हवा निकालता हुआ पुलिस कर्मचारी - फोटो : Narnol
दस बार लिखवाया मैं भविष्य में कभी भी सड़क पर गाड़ी खड़ी नहीं करूंगा
विज्ञापन

नगरपालिका द्वारा शहर के मुख्य बाजारों में लगाए नो वेंडिंग एवं नो पार्किंग के बोर्डों को पहले दिन दोपहर तक कोई असर देखने को नहीं मिला। हर रोज की तरह बाजारों में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण रहा। परंतु दोपहर बाद अचानक एसडीएम विश्राम कुमार मीणा किला रोड पर पहुंच े जहां पर पांच-छह गाड़ियां रोड पर खड़ी मिली। उन्होंने पांचों वाहन चालकों से दस-दस बार एक पेज पर लिखवाया कि मैँ भविष्य में कभी भी सड़क पर गाड़ी खड़ी नहीं करूंगा। इसके बाद दो से तीन घंटे बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।
बता दें नपा ने बाजार के हालात को सुधारने के लिए बाजारों में नो वेंडिंग जोन तथा नो पार्किंग जोन के रविवार को बोर्ड लगाए जा चुके हैं। ये बोर्ड शहर के यादव धर्मशाला के पास, बालाजी चौक, आंबेडकर चौक, नपा कार्यालय के पास बोर्ड लगा गए थे। बोर्ड पर स्पष्ट लिखा है कि यहां रेहड़ी और वाहन खड़ा करना निषेध। सभी वाहन नगरपालिका पार्किंग बीएसएनएल टॉवर के पीछे खड़ा कर सकते हैं। रेहड़ी ऑटो मार्केट और यादव धर्मशाला तथा किला रोड पर खड़ा कर सकते हैं। उल्लंघन करने पर 500 जुुर्माना किया जाएगा। परंतु नपा की ओर से सोमवार को पहले दिन कोई कार्रवाई नहीं होती दिखी। पहले की तरह बाजार में रेहड़ियां और अवैध पार्किंग जारी थी। लगभग 3 बजे एसडीएम विश्राम कुमार मीणा ने किला रोड पर पहुंच गए। इस दौरान पांच कारों को जब्त कर लिया। इसके बाद वाहन चालकों कार्यालय में बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया। शाम साढ़े पांच बजे एसडीएम दोबारा उसी जगह पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने रोड के बीच में खड़ी गाड़ियों की हवा निकाली दी।
विज्ञापन

अवैध पार्किंग मिलने पर जुर्माने के साथ जारी करेंगे नोटिस
एसडीएम विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि ब्रहमदेव चौक से यादव धर्मशाला और आंबेडकर चौक से चिंकारा कैंटीन तक पार्किंग लगाना बिल्कुल निषेध है। यह क्षेत्र क्रिटिकल जोन में आता है। यहां सबसे अधिक जाम लगता है। अगर भविष्य में किसी ने इस क्षेत्र में अवैध पार्किंग की तो वाहन चालक पर 500 रुपये चार्ज तथा 133सीआरपीएसी के तहत नोटिस भी जारी किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि नपा की ओर से बस स्टैंड के पास पार्किंग स्थल बनाया गया है। लोग वहां पार्किंग कर सकते हैं। आधे घंटे के लिए खरीदारी के लिए जाना है तो वाहन चालक किले के सामने रेस्ट हाउस के नीचे भी गाड़ी पार्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 व्यापारियों को जारी किया नोटिस
एसडीएम विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि शॉपिंग कांपलेक्स के अंदर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शॉपिंग कांपलेक्स के बरामदों को अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से खाली कराया जाएगा। इसके लिए 40 व्यापारियों के पास नोटिस जारी कर चुके हैं। मंगलवार तक उनको नोटिस मिल जाएगा। व्यापारियों को हर हाल में बरामदा खाली करना होगा। उन्होंने बताया कि बरामदा खाली करने के लिए व्यापारियों को सात दिन का समय दिया है। अगर व्यापारियों ने बरामदा खाली नहीं किया तो दूसरा नोटिस जारी किया जाएगा तब भी खाली नहीं किया तो वो स्वयं मौके पर जाकर बरामदे खाली करवाएंगे, खाली करवाने के नाम पर जो खर्चा लगेगा वो दुकानदारों से लिया जाएगा। इसके अलावा उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैसे तो पूरे शहर में ऐसी कार्रवाई करेंगे लेकिन अभी शुुरुआत है तो इसलिए 40 व्यापारियों को नोटिस जारी किया है।
नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन का नियम इन बाजारों में होगा लागू
शहर में नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन का नियम सोमवार से लागू हो गया है। इसके लिए नपा रविवार को बोर्ड लगा चुकी है। यह नियम यादव धर्मशाला से मसानी चौक तथा आजाद चौक से नागरिक अस्पताल तक लागू होगा। इस क्षेत्र में आने वाले शंकर मार्केट, गांधी मार्केट, शॉपिंग कांपलेक्स, सिनेमा रोड, बालाजी चौक, अग्रसेन चौक, आंबेडकर चौक आदि बाजारों में वाहन और रेहड़ियां नहीं खड़ी की जा सकेंगी।

आज मैंने किला रोड का दौरा किया था जहां पर कुछ गाड़ियां अवैैध पार्किंग कर खड़ी थी। इस दौरान उन गाड़ियों को जब्त कर लिया था। वाहन चालकों को एक यूनिक सजा दी और उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया। भविष्य में क्रिटिकल जोन में अवैध पार्किंग करने पर 500 रुपये जुर्माना किया जाएगा तथा वाहन चालक को नोटिस भी जारी किया जाएगा। -विश्राम कुमार मीणा, एसडीएम, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed