फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   1 lakh 87 thousand rupees withdrawn from the account by asking the number of the card

कार्ड के नंबर पूछकर खाते से निकाले 1 लाख 87 हजार रुपये

Wed, 20 Apr 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
1 lakh 87 thousand rupees withdrawn from the account by asking the number of the card
एटीएम कार्ड के नंबर पूछकर एक व्यक्ति के बैंक खाते 1 लाख 87 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर महावीर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जखराना राजस्थान निवासी राजेंद्र यादव ने बताया कि उसने सिंघाना रोड पर गणेश मार्केट में इंश्योरेंस का कार्यालय खोला हुआ है। गत सोमवार सायं करीब 6.30 बजे इंश्योरेंस के संबंध में टोल फ्री नंबर पर कॉल की। कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने उससे एटीएम कार्ड के नंबर पूछे और काफी देर तक उसे अपनी बातों में उलझाए रखा और उसका फोन हैक कर लिया। जिसके बाद उसने अपनी बैंक शाखा को सूचित कर अपने कार्ड की नेट बैंकिंग क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व अकाउंट बंद करवा दिया मगर इसके बाद भी उसके खाते से 48000, 45000, 45000 व 49000 रुपये कटने के मैसेज मोबाइल पर आए जबकि उसने अपने कार्ड व अकाउंट बंद करवाए दिए थे। इस प्रकार अज्ञात ने उसके खाते से कुल 1 लाख 87 हजार रुपये की राशि निकाल ली। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed