फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Loving couple suicide with a noose

प्रेमी जोड़े ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

Wed, 30 Oct 2013 09:42 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Wed, 30 Oct 2013 09:42 PM IST
विज्ञापन
Loving couple suicide with a noose
हरियाणा के जिला जींद के गांव सुरबरा में मंगलवार रात एक प्रेमी जोड़े ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


नरवाना के डीएसपी पूर्णचंद और तहसीलदार नसीब सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल बरामद की है।

गांव सुरबरा निवासी सुरेंद्र (22) का गांव थुराना निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था।

सुरेंद्र हेयर ड्रेसर का काम करता था। बुधवार सुबह सुरेंद्र तथा युवती का शव दुकान में फंदे पर लटकता मिला।

घटना का परिजनों को उस समय पता चला, जब सुरेंद्र ने दुकान नहीं खोली। मृतक सुरेंद्र के भाई बलवान ने दरवाजा न खुलने पर खिड़की से पर्दा हटाकर देखा तो दोनों फंदे पर लटके हुए थे।


परिजनों के अनुसार दोनों मंगलवार शाम को खाना खाने के बाद सो गए थे। उचाना थाना प्रभारी कमलदीप ने बताया कि किसी भी पक्ष की तरफ से कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed