फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Life saving drugs are found on each floor

अब अस्पताल के प्रत्येक फ्लोर पर मिलेंगी जीवन रक्षक दवाएं

Sun, 15 Dec 2013 07:18 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Sun, 15 Dec 2013 07:18 PM IST
विज्ञापन
Life saving drugs are found on each floor

बीके अस्पताल में गंभीर रूप से पीड़ितों को जीवन रक्षक दवा (लाइफ सेविंग ड्रग्स) के लिए इमरजेंसी, सेंट्रल स्टोर या डिस्पेंसरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने सभी वार्डों में जीवनरक्षक दवाओं को रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने दवाओं का स्टॉक करने के लिए ट्रॉलियां मंगाई हैं।

विज्ञापन


सोमवार से बीके अस्पताल के किसी भी वार्ड में भर्ती मरीज को जीवनरक्षक दवाओं के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी जरूरी दवाएं मरीज को वार्ड में ही मिल जाएंगी। अभी तक अस्पताल में भर्ती मरीजों को अतिरिक्त दवा के लिए इमरजेंसी, बीके के सेंट्रल मेडिकल स्टोर या डिस्पेंसरी जाना पड़ता था। तीनाें जगह मरीजों की अधिक संख्या के कारण कई बार दवाएं मिलने में देर हो जाती है। इस कारण मरीज का समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन


दो-दो ट्रालियां प्रत्येक वार्ड में
दवा वितरण के लिए अस्पताल प्रबंधन ने 10 विशेष ट्रॉलियां मंगवाई हैं। इनमें से दो-दो ट्रॉलियाें को प्रत्येक वार्ड में रखा जाएगा। इसके अलावा दो ट्रालियों को निक्कू वार्ड और दो को ऑपरेशन थियेटर में भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त कार्यप्रभारी पीएमओ डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया कि किसी भी वार्ड में किसी भी समय कोई भी मरीज गंभीर हो सकता है।

ऐसे में डॉक्टर और स्टाफ उसे इमरजेंसी ले जाने को कहते हैं। क्योंकि वहां मुख्य व जीवनरक्षक दवाओं का स्टॉक है। मरीज को वार्ड से इमरजेंसी ले जाने में काफी समय खराब हो जाता है। अगर दवाएं मौके पर ही मौजूद होंगी तो मरीज को बिना देरी के दवा देकर उसकी जान बचाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed