फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Life insurance amount seized, four people arrested

जीवन बीमा राशि हड़पी, चार लोग गिरफ्तार

Fri, 15 Nov 2013 09:48 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
Life insurance amount seized, four people arrested
हरियाणा के जिला रेवाड़ी के भाडावास गेट चौकी पुलिस ने वीरवार को बावल चौक पर स्थित एक्सिस बैंक में दूसरे के आईडी पर खाता खुलवाकर उसके बीमा के क्लेम के पैसे निकालने के आरोपियों को झज्जर चौक के निकट रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान हीरा नगर गुड़गांव निवासी घनश्याम उर्फ काले, जतिन, गांव कादीपुर हाल निवासी पवार गैरेज झज्जर रोड रेवाड़ी निवासी दीपक और सरस्वती विहार गुड़गांव निवासी अफजल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी रणबीर सिंह के अनुसार मुंबई निवासी आशा अशोक ईमल के पति की मृत्यु उपरांत डीएलएफ इंश्योरेंस कंपनी गुड़गांव में जीवन बीमा का 7 लाख 15 हजार रुपये का क्लेम पास हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफजल डीएलएफ कंपनी में नियुक्त था। अफजल ने आशा अशोक ईमल की आईडी निकाल कर उस आईडी पर आरोपी जतिन की फोटो लगाकर सितंबर माह में एक्सिस बैंक रेवाड़ी में फर्जी पते पर खाता खुलवा लिया।


अफजल ने आशा अशोक ईमल के क्लेम की राशि को उसके असल खाते में न डालकर रेवाड़ी स्थित एक्सिस बैंक में खोले गए फर्जी बैंक खाते में डाल दिया, जिसे जतिन ने चेक से निकाल लिया।

एक्सिस बैंक के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने 9 सितंबर को उक्त आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी कागजात तैयार करने का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed