फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youths learned how to wield the *lathi* (baton) at the national camp of the Sarvadeshik Aryaveer Dal.

Kurukshetra News: सार्वदेशिक आर्यवीर दल के राष्ट्रीय शिविर में युवाओं ने सीखा लाठी चलाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Youths learned how to wield the *lathi* (baton) at the national camp of the Sarvadeshik Aryaveer Dal.
कुरुक्षेत्र। आर्य समाज की युवा शाखा सार्वदेशिक आर्यवीर दल के तत्वावधान में गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय जीवन निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर में देश भर से आए युवाओं ने उत्साह का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिविर के विशेष सत्र में युवाओं को पारंपरिक आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए लाठी चलाने (यष्टि संचालन) का सघन प्रशिक्षण दिया गया। सार्वदेशिक आर्यवीर दल के प्रधान संचालक आचार्य नंदकिशोर के नेतृत्व में अनुभवी प्रशिक्षकों ने युवाओं को लाठी का प्रशिक्षण दिया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आधुनिकता की दौड़ में खो रहे युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ना और उनमें राष्ट्र रक्षा का भाव जगाना है। शिविर के मुख्य मैदान पर सुबह की पहली किरण के साथ ही भगवा ध्वज के साए में युवाओं का जोश देखने लायक था। ‘वंदे मातरम्’ और ‘ओ३म्’ के जयघोष के बीच अनुभवी प्रशिक्षकों देखरेख में युवाओं ने लाठी घुमाने की विभिन्न विधाओं का अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सिखाया गया कि लाठी केवल एक लकड़ी का टुकड़ा नहीं, बल्कि आत्मरक्षा का एक अचूक और सुलभ साधन है। युवाओं ने लाठी के वार, बचाव, पैंतरेबाजी और व्यूह रचना का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सार्वदेशिक आर्यवीर दल न्यास के अध्यक्ष स्वामी देवव्रत सरस्वती ने कहा कि आर्यवीर दल का उद्देश्य समाज में भय का माहौल बनाना नहीं, बल्कि भयमुक्त समाज का निर्माण करना है। लाठी चलाना सिखाने का अर्थ किसी पर अत्याचार करना नहीं, बल्कि अत्याचार के सामने ढाल बनकर खड़े होना है। एक आर्यवीर के हाथ में लाठी समाज की कमजोरियों की रक्षा के लिए होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed