फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth will get inspiration from cycle rally: Mukul

आजादी के अमृत महोत्सव पर सीआरपीएफ की साइकिल रैली से युवाओं को मिलेगी प्रेरणा: मुकुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth will get inspiration from cycle rally: Mukul
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा जम्मू से दिल्ली तक साइकिल रैली से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। धर्मनगरी में सीआरपीएफ की रैली के पहुंचने पर प्रशासन की तरफ से जोरदार स्वागत करने का प्रत्येक क्षण ऐतिहासिक नजर आ रहा है। यह कहना है उपायुक्त मुकुल कुमार का। वे मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग और डीएसपी सुभाष कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने सीआरपीएफ की साइकिल रैली का पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर सबसे पहले जवानों ने शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र भेंट कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान सीआरपीएफ की बैंड की टुकड़ी ने मधुर धुन में बैंड बजाकर सबको अपनी तरफ आकर्षित कर लिया और सीआरपीएफ के जवान मोहित व अन्य जवानों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत सेना अधिकारियों पवन सैनी, कर्मवीर सिंह, रुलदू राम, ललित गेरा, गुरमेल सिंह, रमेश कुमार, रविंद्र कौशिक, अजय शर्मा, कुलवंत सिंह, रणधीर सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा जम्मू से दिल्ली तक आयोजित की जा रही है। इस साइकिल रैली के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की साइकिल रैली का नेतृत्व कर रहे भानु प्रताप सिंह उप महानिरीक्षक ग्रुप सेंटर जम्मू की तरफ से किया जा रहा है। डीआईजी ग्रुप सेंटर सोनीपत डीएस ग्रेवाल ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा भारत के आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह साइकिल रैली 810 किलोमीटर का सफर तय करके राजघाट नई दिल्ली में संपन्न होगी। डीआईजी अमर सिंह नेगी ने कहा कि इस साईकिल रैली में 25 साइक्लिस्टों सहित करीब 100 लोग साथ चल रहे है। यह रैली जम्मू, पंजाब, हरियाणा से होकर दिल्ली पहुंचेंगी। साइकिल रैली 28 सितंबर को अंबाला से होते हुए सायं 5 बजे तक कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र पहुंची। साइकिल रैली को आगामी सफर के लिए भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक विजेता सुरेंद्र कुमार पालड़ द्वारा पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र से 29 सितंबर को सुबह साढ़े 6 बजे हरी झंडी देकर रवाना किया जाएगा। इस दौरान प्रशासन की तरफ से सीआरपीएफ के सभी अधिकारियों व सीआरपीएफ की तरफ से उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस प्रवक्ता नरेश सांगवाल, अमर सिंह नेगी, डीआईजी रेंज सोनीपत, शमशेर सिंह, डिप्टी कमांडेंट, उप निरीक्षक रामपाल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र, प्रबंधक लाइन अफसर उप निरीक्षक बलविंद्र सिंह, टीएसआई भीम सिंह, महाबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed