फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth should fulfill their resolve to make India a developed nation by doing better work: Gaurav Gautam

युवा बेहतर कार्य कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प करें पूरा : गौरव गौतम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Youth should fulfill their resolve to make India a developed nation by doing better work: Gaurav Gautam
कुरुक्षेत्र। युवा अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन और शिद्दत से कार्य करते हुए भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करें। आजादी के 100 वर्ष मनाने के मौके पर हमारा देश पूरी तरह से विकसित होगा। इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर ही है। ऐसे में हर युवा को अपना अपना योगदान देना होगा।
विज्ञापन

यह आह्वान प्रदेश के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री गौरव गौतम ने इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम का शुभारंभ करके किया। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत आयोजित इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के पहले दिन कार्निवल परेड मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस परेड में सभी 24 प्रदेशों के युवाओं ने अपने-अपने प्रदेश की वेश भूषा में शामिल हुए। खेल मंत्री ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों से आए युवा हरियाणा प्रदेश की खेल नीति एवं युवा कार्यक्रम नीति से जरूर रूबरू हों क्योंकि देश को विकसित बनाने में इनका ही अहम योगदान रहने वाला है।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने कहा कि खेलों से ही देश को स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन मिल पाएगा और इसके लिए हर युवा को खेलों से जुड़ना चाहिए। हरियाणा खेलों का हब बन चुका है और किसी भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हरियाणा के सबसे ज्यादा मेडल होते हैं, जिसके चलते विभिन्न प्रदेशों के युवाओं को हरियाणा के युवाओं से खेलों के बारे में जरूर संवाद करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
युवा पीढ़ी को गीता स्थली से मिलेगा धर्म और कर्म करने का संदेश
खेल मंत्री ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को गीता स्थली कुरुक्षेत्र से धर्म की राह पर चलने और कर्म करने का संदेश मिलेगा। इसी पावन धरा पर हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान विश्व को कर्म की राह पर चलने के लिए गीता के उपदेश दिए थे। यह उपदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। इसी माटी से देश के कोने-कोने से पहुंचे युवाओं को कर्म करने का संदेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को पूरा करने के लिए ही इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज जैसे प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं।


बॉक्स
युवाओं को मिला सांस्कृतिक विरासत देखने का मौका
प्रधान सचिव राजीव रंजन ने कहा कि इस मंच के माध्यम से युवाओं को एक दूसरे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को देखने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस युवा कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम में विभिन्न राज्यों से आने वाले युवा अपने-अपने प्रदेश के एंबेसडर के रूप में यहां पहुंचे हैं। यह युवा कुरुक्षेत्र की पावन धरा से एक अच्छा अनुभव अपने साथ लेकर जाएंगे और कुरुक्षेत्र के इतिहास को अपने-अपने प्रदेश के लोगों के साथ साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed