{"_id":"62587f5f53a2cc19dc70f4ac","slug":"youth-sent-from-serbia-to-italy-missing-kurukshetra-news-knl104966728","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को सर्बिया से इटली भेजा, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को सर्बिया से इटली भेजा, लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा। डेरा टाली फार्म (मुर्तजापुर) से इटली के लिए भेजे गए एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एजेंट पर युवक की हत्या के आरोप लगाए हैं, क्योंकि एजेंटों ने युवक को सर्बिया से डोंकी के जरिए इटली भेजा था। फरवरी में युवक से बातचीत होने के बाद उससे कोई बात नहीं हुई है। वहीं एजेंट ने परिजनों से युवक को इटली भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी भी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
टाली फार्म की रहने वाली परमजीत कौर ने थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका पति सुखविंद्र विदेश में रहता है। उसका बेटा परमिंद्र भी पिता की तरह विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात एजेंट गौरव वासी पिहोवा के से हुई थी। गौरव ने महिला को बताया कि वह विदेश भेजने का काम करता है और 16 लाख 20 हजार में उसके बेटे को इटली भेज देगा। आरोपी की बातों में आकर उसने बेटे का पासपोर्ट उसे दे दिया। इसके बाद उसने अपने बेटे को दो लाख रुपये के यूरो देकर एजेंट के कहे अनुसार दिल्ली भेज दिया। 25 जनवरी को उसके पास एजेंट का फोन आया कि परमिंद्र सर्बिया पहुंच गया है। इसलिए चार लाख रुपये दुकान पर भेज दें। उन्होंने ग्रामीण बैंक के खाते से पैसे निकलवाकर आरोपी को चार लाख रुपये दे दिए। तीन दिन बाद 28 जनवरी को फिर से आरोपी का फोन आया कि आठ लाख रुपये दो उसके बाद उसके बेटे को सर्बिया से इटली फ्लाइट कराकर भेजा जाएगा। उसने पैसे निकलवा कर आरोपी एजेंट को दे दिए। उसके बाद उनका संपर्क बेटे से टूट गया। 14 फरवरी को परमिंद्र का व्हाट्सएप से मैसेज आया कि मुझे डोंकी के जरिए इटली भेज रहे हैं और उन्होंने मेरा फोन भी छीन लिया है। मामले को लेकर वे एजेंट के पास पहुंचे, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। फरवरी के बाद से उनका बेटे से कोई संपर्क नहीं हुआ है। परिजनों ने पैसे के लालच में उनके बेटे की हत्या का आरोप एजेंट पर लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।