फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth riding a bicycle dies after being hit by a car

Kurukshetra News: कार की टक्कर लगने से साइकिल सवार युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Youth riding a bicycle dies after being hit by a car
पिपली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर झिरबड़ी गांव के निकट कार की टक्कर लगने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अशोक कुमार 33 निवासी झिरबड़ी के रूप में हुई है। अशोक कुमार पिपली में करियाणा की दुकान पर नौकरी करता था।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में जगपाल निवासी झिरबड़ी ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह और उसका चचेरा भाई अशोक कुमार अपनी-अपनी साइकिल पर गांव जा रहे थे। अशोक उससे थोड़ा आगे चल रहा था। आधे घंटे बाद वह लोग गांव के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आए कार चालक ने उसके भाई की साइकिल के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई साइकिल समेत सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। उसने अपनी साइकिल रोककर उसे संभाला और एंबुलेंस की मदद से उसे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसके भाई की जांच करके मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed