फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth pays homage to Maharaja Agrasen, Kurukshetra

युवाओं ने महाराजा अग्रसेन को किया नमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth pays homage to Maharaja Agrasen, Kurukshetra
महाराजा अग्रसेन चौक पर दीपक जलाते अग्रवाल समाज के लोग। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दिवाली पर अग्रवाल समाज के लोगों ने धर्मनगरी के विभिन्न क्षेत्रों से आकर महाराजा अग्रसेन चौक पर भव्य दीपमाला की। चौक के चारों ओर अग्रवाल समाज के युवाओं ने दीप जलाए और त्याग, अहिंसा तथा समाजवाद के प्रतीक महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर नमन करते हुए समाज के हर वर्ग के कल्याण एवं विकास की कामना की। चौक पर प्रसाद भी वितरित किया गया।
महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मेसी) के प्रधान विनय गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का अनुसरण करें, तभी दीपावली सार्थक होगी। अग्रवाल समाज के लोग महाराजा अग्रसेन के वंशज हैं और उनके द्वारा स्थापित अग्रोहा राज्य के मूल निवासी हैं। अग्रवाल केवल एक समाज ही नहीं है, बल्कि एक परिवार है।
विज्ञापन

अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने ही सबसे पहले भारत में अहिंसा और समाजवाद की नींव रखी। एक ईंट और एक मुद्रा के नियम का प्रतिपादन कर उन्होंने आपसी भाईचारे और समानता की नई मिसाल कायम की। इस मौके पर विनय गुप्ता, एडवोकेट जवाहर गोयल, अशोक गर्ग, संजीव गर्ग, वरुण गुप्ता, राजकुमार मित्तल, बृज भूषण जिंदल, कपिल मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed