फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth looked excited after receiving honor from the Chief Minister

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर उत्साहित दिखे युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Youth looked excited after receiving honor from the Chief Minister
कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर (मैक) में किया गया, जिसके समापन समारोह में मुख्यातिथि नायब सिंह सैनी रहे। उन्होंने विभिन्न विधाओं में विजेता रहे युवाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर युवा भी उत्साहित दिखाई दिए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने युवाओं को उद्यमिता की ओर अपने कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया तथा जीवन में कड़ी मेहनत करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि समूह फॉक नृत्य में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया तथा राजकीय आईटीआई कुरुक्षेत्र ने दूसरा तथा राजकीय आईटीआई शाहबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फॉक सोलो नृत्य में ईशा व आकाश ने पहला और शिल्पा ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूह फॉक सांग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने पहला, राजकीय बहुतकनीकी कुरुक्षेत्र की टीम दूसरे तथा राजकीय आईटीआई कुरुक्षेत्र की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोलो फॉक सांग में शुभम पहले, नेहा दूसरे तथा ईशा रानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्टोरी राइटिंग में रजनी ने पहला, अलीशा ने दूसरा तथा दामिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में स्फूर्ति पहले, सिमरनजीत कौर दूसरे तथा देवेंद्र लोंगिया तीसरे स्थान पर रहा। डेक्लामेशन में उपासना ने पहला, सागर शर्मा ने दूसरा तथा हिमानी गोयल ने तीसरा स्थान पाया वहीं फोटोग्राफी में आकांक्षा पहले, किरणदीप कौर दूसरे तथा कुशप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। साइंस प्रोजेक्ट में राघव ने पहला, रमजान ने दूसरा तथा नैंसी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के निदेशक डॉ. विवेक अग्रवाल (आईआरएस) ने मुख्यमंत्री के समक्ष युवाओं को प्रदान किए जा रहे कौशल रोजगार योजनाओं के बारे में बताया। नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) के राज्य निदेशक डॉ. गुरमेल सिंह बाजवा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील राणा, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा, सुभाष कलसाना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed