फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth killed, three injured in two separate road accidents

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में युवक की मौत, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, three injured in two separate road accidents
थाना सदर थानेसर के अंतर्गत हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए। पहले हादसे में गांव मसाना के पास तेज रफ्तार बाइक का अगला पहिया सड़क पर पड़े पत्थर से गुजरा तो बाइक बेकाबू होकर सड़क पर फिसल गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। थाना सदर पुलिस को दिए अपने बयान में नितिन वासी उमरी ने कहा कि वह मोबाइल टावर पर काम करता है। 9 सितंबर को वह गांव के ही उसके दोस्त बिक्रम सिंह व संदीप के साथ अंबाला से टावर पर काम करके बाइक पर वापस गांव आ रहे थे। संदीप तेज गति से बाइक चला रहा था। शाम करीब 4 बजे जब वह लोग जीटी रोड पर गांव मसाना के पास पहुंचे तो बाइक का अगला पहिया सड़क पर पड़े पत्थर से लगा, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह तीनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। बिक्रम सिर में ज्यादा चोट लगी थी तथा उसकी बाई टांग व अन्य जगह चोट लगी थी जबकि संदीप को ज्यादा चोट नहीं आई थी। राहगीरों ने उनको एलएनजेपी अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने बिक्रम सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। पीजीआई के बाद परिजन दोबारा बिक्रम को एलएनजेपी अस्पताल ले आए थे। यहां 11 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे बिक्रम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को दिए अपने बयान में अरविंद कुमार वासी पिपली ने कहा कि उसकी पिपली में दूध डेयरी है। 8 सितंबर को वह अपनी स्कूटी पर सांवला मोड़ से एक ढाबा संचालक से पेमेंट लेकर वापस आ रहा था। उसके आगे-आगे एक टाटा ऐस (छोटा हाथी) चालक तेज रफ्तार, गफलत और लापरवाही से अपनी गाड़ी चला रहा था। जैसे ही वह शाम करीब 5 बजे रामगढ़ पुलिया के पास पहुंचा तो टैंपो चालक ने जीटी रोड पर साइड में खड़े एक व्यक्ति को सीधी टक्कर मार दी, जिससे उक्त व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान मदन गिरी वासी बैतडी श्रीकोट (नेपाल) के रूप में हुई, जिसे राहगीरों की मदद से एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद आरोपी टैंपो चालक मौके पर टैंपो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी चालक अजय यादव वासी चकपकड़ी जिला सुल्तानपुर (यूपी) के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed