फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth jammed against Agneepath, Kurukshetra

अग्निपथ के खिलाफ युवाओं ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Youth jammed against Agneepath, Kurukshetra
पिहोवा चौक पर जाम लगाकर अग्निपथ योजना का विरोध करते युवा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। अग्निपथ योजना के विरोध की चिंगारी धर्मनगरी भी पहुंच गई है। सेना में नियमित भर्ती की मांग लेकर शनिवार सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों युवा पिहोवा मेन चौक पर एकत्रित हुए औरसरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने चौक पर जाम लगा दिया। आसपास के गांवों से आए युवा सरकार के इस फैसले से बेहद आक्रोशित नजर आए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इससे कैथल, अंबाला और कुरुक्षेत्र रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। वहीं मामले की सूचना पाकर थाना शहर पिहोवा पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित युवाओं को समझाने का प्रयास किया, मगर युवा टस से मस नहीं हुए। इस दौरान युवाओं की पुलिस कर्मियों के साथ तीखी तकरार भी हुई। वहीं युवाओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करने की मांग रखी, जिस पर पिहोवा के तहसीलदार मौके पर पहुंचे। इन युवाओं ने तहसीलदार के समक्ष अग्निपथ योजना को बंद करने तथा नियमित तौर पर सेना में खुली भर्ती की पैरवी की। कुछ देर बाद तहसीलदार लौट गए।
विज्ञापन

इससे युवाओं को गुस्सा भड़क गया और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी शुरू कर दी। युवाओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। सेना में नियमित भर्ती करने के बजाय चार साल के लिए नौकरी पर रखा जा रहा है। वह लोग कई साल से सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं। पहले सरकार दो साल कोरोना का बहाना बनाकर भर्ती नहीं निकाली। अब सेना की भर्ती निकाली तो उसमें चार साल तक नौकरी की शर्त लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी के दौरान युवा न तो पढ़लिख पाएंगे और न ही चार साल के बाद कोई नौकरी मिलेगी। आरोप लगाया कि सरकार सेना भर्ती में भी प्रयोग कर रही है। इस योजना से देश में बेरोजगारी दर बढ़ जाएगी। उनकी मांग है कि अग्निपथ योजना को बंद करके नियमित भर्ती निकाली जाए। वहीं कोरोना काल से सेना भर्ती में जिन युवाओं की उम्र निकल चुकी है, उन्हें आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाए।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा
पुलिस के समझाने के बाद युवा नहीं माने तो पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। युवाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश भी की। वहीं थाना शहर पिहोवा प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि युवा रोष प्रदर्शन करने के लिए चौक पर जमा हुए थे। प्रदर्शन के बाद पुलिस के समझाने पर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed