फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth dies under suspicious circumstances, injection marks found on body, suspicion of drug overdose

Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, शरीर पर मिले इंजेक्शन के निशान, नशे की ओवरडोज की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, injection marks found on body, suspicion of drug overdose
कुरुक्षेत्र। संदिग्ध परिस्थितियों में 24 साल के युवक की मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक शहर का ही रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है तो परिजनों ने भी पुलिस को यही बयान दिए हैं। हालांकि मौत के सही कारणों का पता बिसरा रिपोर्ट आने पर ही चल पाएगा। फिलहाल थाना कृष्णा गेट पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में शहरवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा पिछले करीब पांच साल से नशा करता था। नशा नहीं मिलने पर कर्ण खुद को इंजेक्शन लगाता था। गत दिवस दोपहर करीब एक बजे उसे सूचना मिली कि उसके बेटे ने इंजेक्शन के जरिए किसी दवा या नशे का ओवरडोज ले लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। सूचना पाकर वह घर पहुंचा और उसे शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्हें बेटे की मृत्यु में किसी पर कोई आशंका नहीं है। उसकी मौत नशे का सेवन करने से हुई है। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन



बिसरा रिपोर्ट से होगा खुलासा
फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि मृतक के शरीर पर इंजेक्शन लेने के पुराने निशान के साथ एक-दो ताजा निशान थे। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। उनकी ओर से बिसरा केमिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। बिसरा रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed