{"_id":"679a85fd9438259f92066e16","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-bolero-kurukshetra-news-c-18-1-knl1009-570376-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। शहर की बाजीगर बस्ती के युवक की बोलेरो गाडी़ की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस को दी शिकायत में घायल के भाई गोलू सिंह ने बताया कि उसका भाई अमरीक सिहं उर्फ टींका अपनी मोटरसाइकिल पर पत्नी को शहर में दवाई दिलवाकर वापस घर आ रहा था। को-ऑपरेटिव फार्म प्राइमरी स्कूल के बोलेरो गाड़ी तेज रफ्तार ने मृतक की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मृतक व उसकी पत्नी सड़क पर गिर गए। जिससे दोनों के सिर में चोट आई। गोलू सिंह के अनुसार चालक ने अपना नाम परमजीत सिहं बताया। जो उसके वार्ड का रहने वाला है। टक्कर के बाद चालक ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवा। जहां इलाज के दौरान सिर में गंभीर चोट के कारण अमरीक की मौत हो गई।