फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   youth died in road accident

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
youth died in road accident
शाहाबाद-लाडवा मार्ग पर गांव खरींडवा के निकट रुक्मिणी स्कूल के सामने हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव ईशरहेड़ी निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव ईशरहेड़ी निवासी हरभजन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह वे पुत्र गुरप्रीत सिंह के साथ शाहाबाद में अपने भाई के पास किसी काम के लिए आए थे। शाम को घर जाते समय माता रुक्मिणी स्कूल से पहले उनकी साइकिल पंचर हो गई। वह दोनों पैदल सड़क के किनारे चल रहे थे। इस दौरान शाहाबाद से आ रहे एक बाइक सवार ने उसके पुत्र गुरप्रीत सिंह को टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसके पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed