फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth arrested with three kilos and 600 grams of ganja

Kurukshetra News: तीन किलो 600 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with three kilos and 600 grams of ganja
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने एक युवक को 3.600 किलो गांजा फूल पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेंद्र उर्फ गोलू हाल किराएदार आकाश नगर अपने कमरे के निकट ही गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा था। ब्यूरो प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनकी टीम नई अनाज मंडी गेट के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि राजेंद्र गांजा फूल पत्ती बेचता है। इस समय वह आकाश नगर में अपने किराए के कमरे के पास ही गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर शक के आधार एक युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन किलो 600 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में अभियोग दर्ज गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed