फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth arrested with opium, taken on remand

Kurukshetra News: अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, रिमांड पर लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with opium, taken on remand
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सैल ने एक युवक को आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ज्वाला सिंह निवासी नखरोजपुर को अदालत से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम बाबैन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि ज्वाला सिंह अफीम बेचने का धंधा करता है। आज भी अपने घर से पैदल मुस्तफाबाद रोड की तरफ अफीम बेचने आएगा। सूचना पर टीम ने मुस्तफाबाद रोड पर नाकाबंदी कर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को नखरोजपुर की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। शक के आधार पर टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से आधा किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बाबैन में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत से पांच दिन के रिमांड पर लिया है ताकि अफीम तस्कर को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed