{"_id":"6237892af727567610739f9a","slug":"young-man-s-breath-stopped-due-to-bike-collision-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1023804142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर लगने से युवक की सांसें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर लगने से युवक की सांसें थमीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। ड्यूटी पर जा रहे एग्रो कंपनी के सुपरवाइजर की बाइक को सामने से आए बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे सुपरवाइजर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 32 वर्षीय राकेश सैनी के रूप में हुई। राकेश खानपुर कोलियां में एक एग्रो कंपनी में तैनात था। शिकायत पर पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सदर थानेसर पुलिस में दर्ज शिकायत में महेंद्र सिंह वासी गांव बहादरपुरा ने कहा कि उसका बेटा राकेश गोया एग्रो कंपनी खानपुर कोलियां में बतौर सुपरवाइजर नौकरी करता था। 18 मार्च को राकेश ड्यूटी पर जाने के लिए अपनी बाइक से जाने के लिए निकला था। उसे भी खेत में जाना था। इस कारण वह उसके साथ बाइक के पीछे बैठ गया था। करीब साढ़े गांव से बाहर पहुंचने पर वह बाइक से उतर गया और उसका बेटा ड्यूटी के लिए चल दिया। इसी दौरान नए बहादरपुरा की तरफ से आए एक बाइक चालक ने अपनी बाइक को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए सीधे टक्कर उसके बेटे के बाइक को मार दी।
टक्कर लगते ही उसका बेटा बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने तुरंत दौड़कर अपने बेटे को उठाया और इलाज के लिए पंचकूला के निजी अस्पताल ले गए। अगले दिन इस अस्पताल के चिकित्सकों ने राकेश को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल करनाल रेफर कर दिया। वहां रविवार को इलाज के दौरान उसके बेटे की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की बाइक को कब्जे में लेकर शिकायत पर बाइक नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।