फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Young man opened fire on friends who came to watch a movie in the mall

Kurukshetra News: मॉल में फिल्म देखने आए दोस्तों पर युवक ने की फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Young man opened fire on friends who came to watch a movie in the mall
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे के सामने माॅल में फिल्म देखने आए दोस्तों पर युवक ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। युवक ने छिपकर अपनी जान बचाई। हालांकि हमले में एक युवक को मामूली चोट लगी, जिसे शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम व मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में उमेश 32 निवासी फोर मरला कॉलोनी पिहोवा ने बताया कि वह मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार रात करीब 8:30 बजे वह अपने दोस्त नीशु गर्ग, गुरुनानक कॉलोनी निवासी प्रिंस व नंद कॉलोनी निवासी प्रिंस के साथ पार्टी में एसपी फार्म में नीशु की कार से गए थे, मगर यहां से वह लोग फिल्म देखने के लिए कुरुक्षेत्र चल पड़े। करीब सवा 11 बजे वह नए बस अड्डे के सामने मॉल में पंहुचे। उन्होंने अपनी कार पार्किंग में रोकी तभी एक युवक ने उनकी कार के बोनट पर मुक्के मारने शुरू कर दिए। उसने कार से बाहर निकलकर उस युवक से बात करनी चाही तो उसने उसके सिर में कोई नुकीली चीज मार दी। इसी दौरान उसने उस पर हाथ में पकड़े रिवाल्वर से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। उसने छिपकर अपनी जान बचाई। उसका दोस्त प्रिंस भी कार से नीचे उतरा तो आरोपी ने उसके सिर में भी कोई नुकीली चीज मारकर फायर कर दिया। आरोपी कार में बैठे प्रिंस की छाती पर रिवाल्वर तानकर उनकी कार लेकर चला गया। करीब 15 मिनट बाद उनकी कार को वह गेट पर छोड़कर बुलेट पर आए अपने साथी के साथ फरार हो गया। शोर मचाने पर माॅल में आने-जाने वाले लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की पहचान नहीं हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed